
सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद Tejasvi Surya और मशहूर गायिका एवं भरतनाट्यम कलाकार Srivashi Skandprashad की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यह जोड़ी 4 मार्च 2025 को Bengluru में शादी के बंधन में बंधेगी। हालांकि अब तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।
तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें पार्टी का ‘Fire Brand’ नेता माना जाता है और वो अपनी बेबाक टिप्पणियों और युवाओं के बीच लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं।
16 नवंबर 1990 को कर्नाटक के चिकमंगलूर में जन्मे तेजस्वी ने बेंगलुरु में अपनी शुरुआती पढ़ाई की और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की। राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने ABVP के साथ की और 2019 में बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र के सांसदों में शामिल हो गए।
दूसरी ओर, Srivashi Skandprashad कर्नाटक संगीत और भरतनाट्यम की जानी-मानी कलाकार हैं। उन्होंने बायो इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री के साथ-साथ चेन्नै विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में M.A. और चेन्नै संस्कृत कॉलेज से संस्कृत में परास्नातक किया है। शिवश्री अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी सक्रिय हैं, जहां उनके 2 लाख से अधिक Followers हैं। उन्हें संगीत और नृत्य के अलावा Cycling और Tracking का भी शौक है।
तेजस्वी और शिवश्री की जोड़ी को सोशल मीडिया पर ‘Perfect Couple’ कहा जा रहा है। उनकी शादी की खबर ने BJP और उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। लोग इस जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं और दोनों के परिवारों से आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि शादी से जुड़े और कौन से अपडेट सामने आते हैं।