विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर नहीं करतीं किसी को फॉलो, 1.21 करोड़ हैं फॉलोअर्स।
देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 14 फरवरी, 2019 शुक्रवार को 67 साल की हो जाएंगी। भारतीय राजनीति में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जिसका विवादों से नाता न रहा हो और सुषमा स्वराज भी अपवाद नहीं है। पर भारतीय राजनीति में उनकी पार्टी और विपक्ष के लोग भी सुषमा स्वराज के बोलने की कला के कायल हैं। सुषमा स्वराज सिर्फ यहीं पर लोगों का दिल नहीं जीतती हैं। बल्कि वो कुछ ऐसे काम भी करती हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है।
ऐसा ही काम सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर सुषमा स्वराज करती हैं। विदेश मंत्री सुषमा अकेली भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर हैं पर किसी को भी फॉलो नहीं करती हैं। सुषमा स्वराज को ट्वीटर पर 12,103,834 लोग फॉलो करते हैं। 13 फरवरी, 2019 को खबर लिखे जाने तक सुषमा स्वराज 6,096 ट्वीट कर चुकी थीं।
सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर सुषमा स्वराज अपने फॉलोवर्स के साथ संवाद भी करती हैं और उनके जवाब भी देती हैं। कई दफा ट्वीटर पर दिए गए अपने जवाबों के जरिए उन्होंने मीडिया में सुर्खियों भी बटोरी हैं।
कई लोगों को ट्वीटर से ही पता चला कि सुषमा स्वराज एक वकील के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। ट्वीटर पर इस बात की भी उन्होंने जानकारी दी कि बड़ौदा डायनामाइट केस में उन्होंने इमरजेंसी के दौरान जॉर्ज फॅर्नाडीज का बचाव किया था।
विदेशों में रहने वाले भारतीय ट्वीटर के जरिए ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगते हैं और सुषमा स्वराज भी ट्वीटर के जरिए ही लोगों को मदद पहुंचाती हैं।
सुषमा स्वराज के वो 20 ट्वीट हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं जो पिछले एक साल में किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय रहे हैं। चाहे पाकिस्तान में छह साल जेल काट कर वापस आए हामिद अंसारी से मिलने का ट्वीट हो या फिर बेटा कहकर किसी को समझाने का। इंडिया वेव आपके साथ शेयर कर रहा वो ट्वीट जो दिल को छू जाते हैं। फिर भी आप हमारे पाठक हैं तो अंतिम फैसला आपक ही होगा कि ये ट्वीट सच में बेहतर विदेश मंत्री साबित करते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...