आज दिखाई देगा साल का सबसे बड़ा और चमकीला चांद
पूरे चांद को देखना शायद बहुत से लोगों को अच्छा लगता है और जब ये चांद हर पूर्णिमा के चांद से बड़ा और पास दिखाई दे तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। मंगलवार यानि आज रात भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। आज आसमान में पूरा चांद नजर आएगा और भी काफी बड़ा। आज के बाद यह नजारा आपको 7 साल बाद ही दिखाई देगा। नासा के अनुसार, आज की रात चांद पृथ्वी के काफी निकट होगा और फिर इतना करीब 2026 में ही आएगा। यह अपने आकार में 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आएगा।
इस सुपरमून को 19 फरवरी, 2019 की रात पूरे देश में 9 बजकर 23 मिनट पर देखा जा सकेगा। यह इसका फुल मोमेंट होगा। वहीं, दिल्ली में शाम 6:30 बजे, मुम्बई में 9:23 बजे और कोलकाता में सूर्य डूबने के करीब आधे घंटे बाद इसे देखा जा सकेगा। आज चांद का आकार बड़ा जरूर दिखेगा, लेकिन यह ब्लड रेड नहीं होगा। सुपर ब्लड मून का दीदार 2028 और 2037 में होगा। आज जो चांद दिखेगा वह सुपर स्नो मून होगा। जब चांद और धरती के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है और चंद्रमा की चमक बढ़ जाती है, उस परिस्थिति में चांद को सुपरमून कहा जाता है। इस दौराना चांद रोजाना की तुलना में 14 फीसद ज्यादा बड़ा और 30 फीसद तक ज्यादा चमकीला दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें : वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री, 3382 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
मंगलवार को चांद इस साल का सबसे बड़ा चांद होगा और पिछले तीन सुपरमून की तुलना में भी यह आकार सबसे अधिक होगा। सुपरमून नाम ऐस्ट्रोनॉट्स का दिया हुआ है। नासा के अनुसार, अमेरिका की कुछ जनजातीय सर्दी की दूसरी पूर्णमासी को सुपर स्नो मून के नाम से परंपरा में पुकारती थीं। आज की रात चांद पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा। पृथ्वी के पास पहुंची इस निकटता के कारण चांद भूगोल में जिसे दीर्घाकार कक्षावृत कहते हैं वहां पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें : रेलवे इस नई तकनीक के जरिए रेल हादसों पर लगा सकेगा लगाम
इस साल जितने भी पूर्णिमा के चांद दिखनेवाले हैं उनकी तुलना में आज रात का चांद आकार और चमक में सबसे बड़ा होगा। अगर आज की रात आसमान बादलों से न ढका हो तो चांद का दीदार भारतवासी बहुत अच्छे से कर पाएंगे। दिल्ली में 6.30 बजे से, मुंबई में 5.20 बजे से और कोलकाता में सूर्य डूबने के करीब आधे घंटे बाद से यह नजारा देखा जा सकता है। फुल मून मोमेंट 9 बजकर 23 मिनट के करीब होगा जब सूर्य 180 डिग्री उल्टी दिशा में चांद के होगा। भारत के समुद्री इलाकों में फुल मून के कारण आनेवाले कुछ दिनों में ज्यादा ऊंची हाई टाइड दिखने की आशंका है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...