लाखों केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दी है सबसे बड़ी खुशखबरी

सरकारी कर्मचारियों के लिए केन्द्र सरकार एक बड़ा तोहफा लेकर आई है। सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) स्कीम में बदलाव करने का एलान कर दिया है। इस निर्णय का फायदा एक बड़े वर्ग को मिलने वाला है। आपको बता दें कि केन्द्र सरकार नेशनल पेंशन सिस्टम को और अधिक आकर्षक बनाने के मकसद से यह कदम उठा रही है। इसके तहत केन्द्रीय कर्मचारियों को एनपीएस के तहत दिए जाने वाले योगदान को बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। इतना ही नहीं, रिटायरमेंट के वक्त नेशनल पेंशन सिस्टम से निकाली जाने वाली धनराशि को कर मुक्त भी कर दिया गया है। इसका लाभ करीब 18 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है।

ये खास बातें भी जान लें
अभी नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) स्कीम के जरिए 10 प्रतिशत की धनराशि सैलरी से काटी जाएगी, जिसमें 14 प्रतिशत का योगदान केन्द्र सरकार की ओर से किया जाएगा। सैलरी से 10 प्रतिशत धनराशि का योगदान पहले की तरह ही रहेगा। आपको बता दें कि अब जोड़ने पर ये धनराशि 24 प्रतिशत हो जाएगी, जो पहले केवल 20 प्रतिशत थी। इस निर्णय की घोषणा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को की है।
यह खबर भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस-बीजेपी दोनों को बहुमत नहीं, निर्दलीय बनाएंगे सरकार!
केन्द्रीय कर्मचारियों को होंगे यह फायदे
अब बात करते हैं सरकार के इस निर्णय से केन्द्रीय कर्मचारियों को फायदा क्या होगा, तो आपको बता दें कि इससे कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर ज्यादा आर्थिक फायदा होगा। टैक्स न लगने के चलते कर्मचारियों को ज्यादा धनराशि प्राप्त होगी। इससे मकान खरीदने, लोन चुकाने आदि काम के लिए कर्मचारियों को फायदा होगा। राज्य सरकारों की ओर से भी कर्मचारियों को इस तरह के फायदे दिए जाने की संभावना बढ़ जाएगी। सरकार के इस निर्णय से केन्द्रीय कर्मचारियों को करीब 2840 रुपए का अतिरिक्त वार्षिक फायदा हो सकता है। इसका लाभ 18 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी-कांग्रेस दोनों को बहुमत नहीं
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
