गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगा महात्मा गांधी का जीवन संघर्ष
70वें गणतंत्र दिवस पर इस बार आपको परेड में कुल 22 झांकियां देखने को मिलेंगी। इस बार झाकियों में 16 राज्यों का परिदृश्य देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इस बार परेड में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि राज्यों की झांकियां इस बार परेड में देखने को नहीं मिलेगी। परेड में जितने भी राज्यों की झांकियां शामिल होगी उनकी थीम एक ही रहेगी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती।
राज्यों की यह होगी थीम
इस बार झांकियों की थीम के बार में बताते हुए राष्ट्रीय रंगशाला के विशेष कार्याधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि इस बार जिन राज्यों की झांकियां शामिल होगी। उनकी थीम अलग ही रहेगी। इसमें अंडमान एवं निकोबार (सेलूलर जेल में कैदियों के साथ गांधी जी की भूमिका), अरुणाचल प्रदेश (स्वयं में शांति), असम (असम में गांधीजी), दिल्ली (गांधी स्मृति), गोवा (विविधता में एकता), गुजरात (ऐतिहासिक दांडी मार्च), जम्मू कश्मीर (गांधी जी की आशा की किरण: हमारी मिश्रित संस्कृति), कर्नाटक (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बेलगावी सम्मेलन), महाराष्ट्र (भारत छोड़ो आंदोलन), पंजाब (जलियांवाला बाग), सिक्किम (कृषि और पर्यावरण में अहिंसा), त्रिपुरा (गांधी जी सोच से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती), तमिलनाडू (महात्मा गांधी के ड्रेस कोड का रूपांतरण), उत्तराखंड (आध्यात्मिक अनाशक्ति आश्रम), उत्तर प्रदेश (महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का सम्मान), पश्चिम बंगाल (महात्मा गांधी और बंगाल)।
यह खबर भी पढ़ें- बिहार की बेटी ने अमेरिका में बढ़ाया गीता का मान, हाथ में लेकर ली सीनेटर की शपथ
मंत्रालयों की यह होगी थीम
इस बार राज्यों के अलावा परेड में शामिल होने वाले छह सरकारी मंत्रालयों की थीम यह होगी। इसमें कृषि मंत्रालय (किसान गांधी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गौरवशाली 50 वर्ष), केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (वंदे मातरम), पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय (स्वच्छ भारत मिशन), ऊर्जा मंत्रालय (सौभाग्य : न्यू इंडिया रोशन इंडिया) और भारतीय रेल (मोहन से महात्मा)। सिंह ने बताया कि सभी झांकियों का चयन रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित 10 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...