आरबीआई ने घटाई रेपो रेट, जानिए आम आदमी को कैसे मिलेगा फायदा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में एक बार फिर कमी कर देश के करोड़ों लोगों को खुशखबरी दी है। आरबीआई ने नए वित्तीय वर्ष की पहली मौद्रिक समीक्षा नीति की घोषणा की है, जिसमें रेपो रेट करने का निर्णय लिया गया है। अब रेप रेट 6 फीसदी रह गया है। पहले यह 6.25 फीसदी था। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी हो गया है। रेपो रेट में कमी होने से उन लोगों को फायदा होगा जिन्होंने लोन ले रखा है। उनकी ईएमआई सस्ती हो जाएगी। देश की एक बड़ी जनसंख्या को इसका लाभ मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें- खुशखबरी: एसबीआई ने घटाई होम लोन की दरें, जानिए कितनी सस्ती होगी ईएमआई
बैंक सस्ते कर सकते हैं होम लोन
आपको बता दें कि इसी साल 07 फरवरी को आरबीआई ने रेपो रेट में कमी की थी। तब आरबीआई ने रेपो रेट को 6.50 से घटाकर 6.25 कर दिया था। इसके बाद भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 09 फरवरी को होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी थी। हालांकि यह कटौती ज्यादा नहीं थी, लेकिन फिर भी लोगों को कुछ राहत मिली थी। अब रिजर्व बैंक की ओर से एक बार फिर से रेपो रेट में कमी करने की वजह से लोन की ईएमआई कम हो सकती है। इसमें होम लोन काफी ज्यादा लिया जाता है।
यह खबर भी पढ़ें- आरबीआई ने रेपो रेट की दर घटाई, जानिए कैसे मिलेगा इसका फायदा
इसी साल पहले भी कम की थी रेपो रेट
आरबीआई ने 07 फरवरी को आरबीआई ने रेपो रेट में .25 प्रतिशत की कटौती की थी, जिससे रेपो रेट 6.50 से घटकर 6.25 हो गई थी। आपको बता दें कि आरबीआई ने रेपो रेट में कमी 17 महीने बाद की थी। अब एक बार फिर दो महीने के अंदर ही आरबीआई ने दरों को कम किया है। एसबीआई ने होम लोन की दरों में 0.05 फीसदी की कटौती की है। रेपो रेट की कटौती के बाद एसबीआई पहला बैंक बन गया है जिसने अपने होम लोन की दरें घटाई हैं। इसके बाद कई बैंकों ने अपने लोन की दरों में कमी की थी। इसमें एसबीआई भी शामिल था।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...