बढ़ा देश का गौरव : अंबाला एयरबेस पर उतरा राफेल विमान, देखें तस्वीरें
फ्रांस से उड़ान भरकर राफेल लड़ाकू विमान भारत आ गए हैं। करीब 3:10 पर 5 राफेल विमानों का पहला बेड़ा दोपहर हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर उतरा। पांच राफेल लड़ाकू विमानों को रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना प्रमुख आरके भदौरिय वहां मौजूद रहे। अंबाला में लैंडिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और फोटोग्राफी से लेकर घर की छतों पर लोगों की मौजूदगी को बैन कर दिया गया है। राफेल विमान की लैंडिंग अंबाला में होने के बाद पानी की बौछारों से इन्हें सलामी भी दी गई।
फ्रांस से उड़ान भरकर लड़ाकू विमान राफेल की पहली खेप आज भारत पहुंच गई है।
अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग करते हुए राफेल लड़ाकू विमान
अंबाला में होने के बाद पानी की बौछारों से इन्हें सलामी भी दी गई।
यह लड़ाकू विमान परमाणु आयुध का इस्तेमाल करने में सक्षम है।
राफेल 24,500 किलो उठाकर ले जाने में सक्षम है और 60 घंटे अतिरिक्त उड़ान की गारंटी भी है।
इसकी अधिकतम स्पीड 2,130 किमी/घंटा है और इसकी मारक क्षमता 3700 किमी. तक है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...