अमेरिका की जनता पर छाया Howdy Modi का जादू, जानिए क्या होने जा रहा खास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों को सम्बोधित करने जा रहे हैं। वह अपने प्रस्तावित अमेरिकी दौरे में ह्यूसटन की जनता से मुलाकात भी करेंगे। यह कार्यक्रम 22 सितंबर को होना है। बताया जा रहा है कि इसके लिए अभी से ही करीब 40 हजार लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इस कार्यक्रम का नाम 'Howdy Modi' रखा गया है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार मोदी को लेकर यहां की जनता में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
यह खबर भी पढ़ें- मैन वर्सेज वाइल्ड कार्यक्रम में बेयर ग्रिल्स के साथ टीवी पर नजर आए पीएम मोदी
ह्यूस्टन के मेयर ने जताया उत्साह
इस बारे में ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि वह भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेजबानी के लिए काफी उत्साहित हैं। यहां की जनता उनके स्वागत के लिए बेकरार है। टर्नर ने कहा कि मोदी के आने से दोनों देशों के बीच संस्कृति का आदान-प्रदान होगा। साथ ही कारोबार व पर्यटन उद्योग को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारतीय समुदाय उनके घर जैसा माहौल देता है।
इससे पहले भी वर्ष 2014 में अमेरिका के मेडिसन स्क्वायर में सम्बोधित कर चुके हैं प्रधानमंत्री
यह खबर भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर लद्दाख में धोनी फहरा सकते हैं तिरंगा
दूसरे कार्यकाल में पहला दौरा
आपको बता दें कि इससे पहले भी मोदी अमेरिका में भाषण दे चुके हैं। वह अमेरिका की संसद और वर्ष 2014 में मेडिसन स्क्वॉयर में सम्बोधित कर चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2016 में भी उन्होंने सिलिकल वैली में भारतीय मूल के लोगों को सम्बोधित किया था। इस बार मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार अमेरिकी यात्रा पर जा रहा है। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में हिस्सा लेंगे और ह्यूस्टन के कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। यह कार्यक्रम टेक्सास इंडिया फोरम संस्था की ओर से संचालित होगा। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया गया है।
इससे पहले मेडिसन स्क्वॉयर में दिया था भाषण
इससे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के मेडिसन स्क्वॉयर में भारतीय मूल के लोगों को सम्बोधित किया था। उनके इस कार्यक्रम को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। मोदी ने तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात से पहले न्यूयार्क में जनता के बीच अपनी बात रखी थी। कार्यक्रम में भारतीय मूल के करीब 20 हजार भारतीय मूल के लोग मौजूद थे। इसके साथ ही अमेरिकी सीनेट और कांग्रेस के सदस्य शामिल हुए थे।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...