पढ़िए देश के नाम अपने संबोधन में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर देश के नाम देने का एलान करके सभी को चौंका दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि वह 11:45 से 12:00 के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाले हैं। हालांकि उन्होंने 12 बजकर नौ मिनट पर देश को संबोधित करना शुरू किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को जानकारी दी कि भारत ने अंतरिक्ष में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि भारत ने ऑपरेशन 'मिशन शक्ति' से अंतरिक्ष के लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को केवल 03 मिनट में अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन भारत के अंतरिक्ष में मौजूद उपग्रहों पर हमले को रोकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे हमारे उपग्रह अंतरिक्ष में सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने इसके लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को भी बधाई दी।
यह खबर भी पढ़ें- भारतीय मूल की युवतियों ने किया बड़ा काम, मिला 17 लाख रुपये का इनाम
उपग्रहों की सुरक्षा के लिए भारत तैयार
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पास पर्याप्त उपग्रह मौजूद हैं। जो कृषि रक्षा सुरक्षा आपदा प्रबंधन, संचार, एंटरटेनमेंट, मौसम, मेडिकल के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। रेलवे हवाई जहाज आदि में भी उपग्रहों का प्रयोग किया जा रहा है। विश्व में स्पेस और सैटेलाइट का महत्व बढ़ता ही जा रहा है। इन सैटेलाइट की सुरक्षा करना भी काफी महत्वपूर्ण है। यह देश को एक नई मजबूती देगा। यह किसी के विरुद्ध नहीं है। भारत हमेशा से ही अंतरिक्ष में हथियारों की दौड़ से दूर रहा है। आज भी इसमें कोई अंतर नहीं आया है। हम किसी संधि समझौते का उपयोग नहीं कर रहे हैं। इस क्षेत्र में शान्ति और सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए एक मजबूत भारत का होना आवश्यक है। हमारा सामरिक उद्देश्य शांति को बनाए रखना है।
यह खबर भी पढ़ें- भारतीय मूल की युवतियों ने किया बड़ा काम, मिला 17 लाख रुपये का इनाम
'देश को रखेंगे दो कदम आगे'
सभी भारतवासी भविष्य की चुनौतियों का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करना है। हम निसंदेह एकजुट होकर एक शक्तिशाली और खुशहाल भारत का निर्माण करेंगे। हम ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जो दो कदम आगे की सोच सके और चलने की हिम्मत भी जुटा सके। सभी भारतवासियों को उन्होंने बधाई के साथ अपने संबोधन को समाप्त किया। उन्होंने भारतमाता की जय के नारे भी लगाए।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
