इतनी बार झुका पाकिस्तान, इन वीर सूपतों को कर चुका है रिहा
पाकिस्तान से रिहा होकर आए विंग कमांडर अभिनंदन के साहस को सभी सलाम कर रहे हैं। उनके जज्बे के आगे आखिरकार पाकिस्तान को झुकना ही पड़ा। उनके स्वागत के लिए पलकें बिछाकर बैठे देशवासियों ने वाघा बॉर्डर पर आते ही उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभिनंदन पर हर भारतीय को गर्व है। वैसे, अभिनंदन कोई पहले जवान नहीं है, जिन्हें पाकिस्तान ने रिहा किया है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के जवानों को बंदी बनाया है। जिन्हें बाद में पाकिस्तान को जेनेवा समझौते के तहत रिहा करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: यूनिफॉर्म में दी स्क्वॉड्रन लीडर पत्नी ने शहीद पति को आखिरी विदाई
एयर मार्शल (रिटा.) के.एम करियप्पा
भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध के दौरान केएन करियप्पा को सीमा पार जाने पर पाकिस्तान ने 22 सितंबर 1965 को युद्धबंदी बना लिया था। के. एम करियप्पा को पाकिस्तान ने प्रिजनर ऑफ वॉर सेल में रखने से पहले आठ सप्ताह तक एकांत जगह पर रखा गया था। जेनेवा समझौते के तहत बाद में पाकिस्तान को उन्हें रिहा करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के सामने झुका पाक, कल भारत में होगा 'अभिनंदन'
एयर मार्शल (रिटा.) बृजपाल सिंह सिकंद
1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान स्क्वाड्रन लीडर बृजपाल सिंह को भी पाकिस्तान सीमा के अंदर पकड़ा गया था। इस दौरान बृजपाल सिंह एक जीनाट विमान उड़ा रहे थे। बाद में उन्हें भी पाकिस्तान को जेनेवा संधि के तहत छोड़ना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: जानिए क्यों अभिनंदन का ख्याल रख रहा है पाक, पढ़ें जिनेवा संधि के नियम
एयर वाइस मार्शल (रिटा.) आदित्य विक्रम पेठिया
रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल आदित्य विक्रम पेठिया को पाकिस्तान ने 1971 के युद्ध के दौरान बंदी बना लिया था। पाकिस्तान में वह पांच महीने तक युद्ध बंदी रहे। पाकिस्तान ने विक्रम पेठिया को यातनाएं भी दी थीं। आज भी जब वे यह पल याद करते हैं, तो उनकी आंखों में गुस्सा आ जाता है।
यह भी पढ़ें: वाघा बॉर्डर पहुंचे अभिनंदन, तिरंगा हाथों में लिए लोग स्वागत को तैयार
लेफ्टिनेंट नचिकेता
20 साल पहले का वे मंजर आज भी लेफ्टिनेंट नचिकेता को याद है। लेफ्टिनेंट नचिकेता कारगिल युद्ध के दौरान 27 मई 1999 को बंदी बना लिए गए थे। वे मिग-27 से दुश्मनों के ठिकानों पर हमला कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विमान का इंजन बंद हो गया। विमान बंद होते ही वह पैराशूट से कूदे थे। पैराशूट से नचिकेता जिस जगह पर उतरे थे, वहां मौजूद पाक सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। नचिकेता को अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते 8 दिन बाद रिहा कर दिया गया था।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...