नक्सली हमला: घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया
नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया है। झारखंड के सरायकेला खरसावां में नक्सलियों ने सुबह एक बम से धमाका किया, जिसमें पुलिस और 209 कोबरा के 11 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें से 03 की हालत गंभीर है। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर बंदूक से फायरिंग भी की थी। घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से रांची के अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
यह खबर भी पढ़ें- वर्दी की जिम्मेदारी के साथ जुड़वा बच्चों का भी फर्ज निभा रही है ये पुलिस कॉन्सटेबल
घायल 03 जवानों की हालत नाजुक
बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में सीआरपीएफ की विशेष टीम कोबरा और झारखंड जगुआर के जवान पेट्रोलिंग के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके ऊपर आईईडी बम से हमला कर दिया। दोनों टुकडि़यों के जवान नक्सलियों के खिलाफ विशेष ऑपरेशन पर थे और विस्फोट की चपेट में आ गए। घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए सुबह करीब 07 बजे रांची के अस्पतालों तक पहुंचाया गया, जिसमें 03 की हालत गंभीर है। विस्फोटक को जमीन में छिपाकर रखा गया था। धमाके के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की ओर से गोलाबारी हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें- 23 साल की इस भारतीय पायलट ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला सोलो पायलट
वाहनों को बनाया निशाना
इससे पहले 01 मई को भी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने हमला किया था। इसमें पुलिस के वाहन को निशाना बनाया गया था। इस हमले में सी-60 फोर्स के 15 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए थे। हमले के दौरान महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 कमांडो 02 निजी वाहनों पर सवार होकर कोरसी की तरफ जा रहे थे। कोरसी छत्तीसगढ़ से लगा हुआ इलाका है, जहां नक्सलियों से बहुत ज्यादा प्रभावित है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...