ब्रिटेन के नए शाही मेहमान को डिब्बावालों ने भेजा गिफ्ट, जानिए वजह
कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के शाही परिवार में एक नया मेहमान आया है। शाही परिवार के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को बेटा हुआ था। इसकी घोषणा खुद प्रिंस हैरी ने मीडिया के सामने की थी। इस नवजात के लिए मुंबई के डिब्बावालों ने उपहार भेजकर सभी का ध्यान खींचा है। मुंबई के करीब 5000 डिब्बावालों ने चंदा जुटाकर नए शाही मेहमान के लिए चांदी का कड़ा, लॉकेट और करधनी भेजी है। आपको बता दें कि मुंबई में डिब्बावाले बेहद ही लोकप्रिय हैं। ये लोगों के ऑफिस में टिफिन की डिलीवरी करते हैं। मुंबई के डिब्बेबाले अपनी कड़ी मेहनत के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स जब भारत आए थे तो डिब्बेवालों के काम से काफी प्रभावित हुए थे। इसी के चलते मुंबई के डिब्बेवाले उन्हें बेहद पसंद करते हैं। यह उपहार डिब्बेवालों ने मुंबई में ब्रिटिश काउंसिल को प्रदान किए हैं।
यह खबर भी पढ़ें- नौसेना ने लॉन्च की नई सबमरीन, इस तकनीक से छुड़ाएगी दुश्मन के छक्के
लॉकेट में बना है हनुमानजी का चित्र
इस बारे में मुंबई डिब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स डिब्बेवालों के मित्र हैं। अब वह दादा बन गए हैं। वह बताते हैं कि प्रिंस चार्ल्स की वजह से ही वह लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हुए थे। इसलिए उनके दादा बनने की खबर से हम सभी बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि नए प्रिंस के लिए हमने जो लॉकेट लिया है उसमें हनुमानजी का चित्र बना हैं। हम चाहते कि नया मेहमान उनकी तरह ही बलशाली और सामर्थ्यवान बनें।
यह खबर भी पढ़ें- भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत, एंटी-शिप मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण
प्रिंस चार्ल्स ने शादी में बुलाया था
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स जब भारत आए थे तो उन्होंने यहां के डिब्बावालों के बारे में काफी कुछ सुन रखा था। जिसके चलते वह उनसे मिलना चाहते थे। तब डिब्बावालों ने उनके सामने अपनी अनोखी शर्त रखी थी। उनकी पहली शर्त थी कि वह डिब्बावालों से खाली समय पर ही मिलेंगे। क्योंकि डिब्बावाले नहीं चाहते थे कि प्रिंस चार्ल्स की वजह से उनका काम प्रभावित हो और उनके दो लाख ग्राहकों तक उनका टिफिन देर से पहुंचे। उनकी दूसरी शर्त थी कि उनसे मिलने खुद प्रिंस चार्ल्स को आना पड़ेगा। प्रिंस ने उनकी शर्तों का सम्मान किया था और उनके मिलकर डिब्बावालों की कार्यप्रणाली को करीब से देखा था।
यह खबर भी पढ़ें- भारतीय नौसेना बढ़ाएगी अपनी समुद्री शक्तियां, 56 जंगी जहाज होंगे शामिल
प्रिंस हैरी की शादी में किया था आमंत्रित
डिब्बावालों के काम से प्रिंस चार्ल्स इतना ज्यादा प्रभावित हुए थे कि चार्ल्स की मां और महारानी एलिजाबेथ ने उन्हें प्रिंस हैरी की शादी के लिए भी आमंत्रित किया था। चार्ल्स ने डिब्बावालों को ब्रिटेन में मैनेजमेंट के छात्रों को लेक्चर देने के लिए भी आमंत्रित किया था। आपको बता दें कि प्रिंस हैरी की शादी में महारानी ने केवल 1500 लोगों को आमंत्रित किया था जिसमें मुंबई डिब्बावालों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। इसलिए मुंबई के डिब्बावाले प्रिंस चार्ल्स को अपना मित्र मानते हैं।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...