एक फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र
वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त वर्ष 2019 का अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश करेंगे। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। ये फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने लिया है। मोदी सरकार के इस कार्यकाल का ये आखिरी बजट होगा। किसी भी सरकार के कार्यकाल के आखिरी में अंतरिम बजट पेश होता है। पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद आने वाली सरकार पेश करती है। वित्त मंत्री अरुण जेटली अंतरिम बजट पेश करेंगे।
लोकसभा 2019 के चुनावों के पहले आने वाले इस अंतरिम बजट में किसानों, मिडिल क्लास और एक्साइज ड्यूटी पर कई प्रावधान आ सकते हैं। सरकार ने जीएसटी के तहत पहले ही कारोबारियों को राहत दे दी है। इस अंतरिम बजट में किसान और मिडिल क्लास को छूट मिल सकती है। ईटी नाउ की खबर के मुताबिक अंतरिम बजट में टैक्स छूट बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा होम लोन के ब्याज पर भी छूट मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:- जयंत ने अखिलेश से की मुलाकात, छह सीटों से लड़ सकती है रालोद!
हो सकती हैं ये घोषणा
एक फरवरी 2019 को संसद में 11 बजे अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। बजट को संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली पेश करेंगे। बजट का पहला सत्र 13 फरवरी तक चलेगा। आम बजट के साथ ही रेल बजट पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार समाज के हर वर्ग को खुश करने की कोशिश में लगी है। अंतरिम बजट में मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट 50 फीसदी बढ़ा सकती है। सरकार के अनुसार ये महत्वाकांक्षी योजना लोकसभा चुनाव में उसे मिडिल क्लास का वोट दिला सकती है। पीएम आवास योजना का फायदा ज्यादा लोगों को देनें की कोशिश की जाएगी। इसके लिए सरकार अफोर्डेबल हाउसिंग फंड 50 फीसदी बढ़ा सकती है।
यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में सीधे एक करोड़ लोगों से जुड़ने की तैयारी में भाजपा
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...