बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर लिस्ट में 3 भारतवंशी, पूरी दुनिया में बजा डंका
फॉर्च्यून मैगजीन की ओर से जारी विश्व के टॉप-20 सीईओ की लिस्ट में भारतीय मूल के लोगों का जलवा कायम है। यह लिस्ट ऐसे सीईओ की है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में लक्ष्य को हासिल किया है। इसमें पहले नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला हैं। आठवें नंबर पर मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा हैं, वहीं अरिस्ता की सीईओ जयश्री उलाल 18वें नंबर पर हैं। यह तीनों ही भारतीय मूल के हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहीं ये 5 बातें
नडेला के राज में आगे बढ़ा माइक्रोसॉफ्ट
मंगलवार को जारी की गई इस लिस्ट में तीन भारतीय मूल के सीईओ शामिल हैं। यह लिस्ट असंभव मौकों को भुनाने, क्रिएटिव तरीके से समस्याओं के हल निकालने और असंभव से नजर आने वाले लक्ष्यों को साधने जैसी चुनौतियों के मानकों पर बनाई गई है। पहले नंबर पर काबिज सत्य नडेला बिजनेस जगत की जानी मानी हस्ती हैं। उनके कार्यकाल में माइक्रोसॉफ्ट ने काफी प्रगति की है। वह वर्ष 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने थे। उनकी लीडरशिप में कंपनी का मुनाफा लगातार बढ़ा है। इस वित्तीय वर्ष में माइक्रोसॉफ्ट ने 39 अरब डॉलर का मुनाफा और 126 अरब रुपये का रेवेन्यू प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। इस साल अप्रैल महीने में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप तक पहुंच गई थी। यह उपलब्धि इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि अभी तक दुनिया की केवल 4 कंपनियां ही यहां तक पहुंच सकी थीं, जिसमें गूगल, एप्पल और फेसबुक आदि शामिल रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जत होने से बचा पाकिस्तान, टला नहीं है ये संकट
जयश्री की संपत्ति: 9660 करोड़ रुपये
वहीं आठवें नंबर पर रहे मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा वर्ष 2010 से कंपनी में हैं। उनकी दूरदृष्टि का ही नतीजा है कि मास्टरकार्ड ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी मेहनत से कंपनी के शेयर में इस साल 40 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं जयश्री 2008 में सिस्को कंपनी को छोड़कर अरिस्ता की सीईओ बनी थीं। उनके कार्यकाल में कंपनी ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। ओपन सोर्स क्लाउड सॉफ्टवेयर में कंपनी की महारत है। कंपनी का मुनाफ पिछले साल 30 प्रतिशत से ज्यादा था। इससे पहले फोर्ब्स पत्रिका ने अमीर महिलाओं की सूची जारी की थी, जिसमें जयश्री 18वें नंबर पर थीं। उस दौरान फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल संपति 9660 करोड़ रुपये थी। जयश्री के माता पिता भारतवंशी हैं। वहीं उनका जन्म लंदन में हुआ है। मौजूदा दौर में वह अमेरिका की सबसे अमीर महिला अधिकारी हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...