इस भारतीय ने व्हाट्सअप में पकड़ी बड़ी खामी, कंपनी ने दिया इतना बड़ा इनाम
देश-विदेश में भारतीय अपने काम से नाम रोशन कर रहे हैं। भारतीय लोगों की विदेशों में इतनी ज्यादा डिमांड हैं कि कंपनियां उन्हें ही काम के लिए तरजीह देती हैं। तमाम सॉफ्टवेयर कंपनियों में भी बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं, जिन्हें सॉफ्टवेयर के काम में महारत हासिल होती है। अभी हाल ही में एक भारतीय युवक ने व्हाट्सअप में खामी ढूंढी है, जिसके बाद व्हाट्सअप के अधिकार वाली कंपनी फेसबुक ने उसे 05 हजार डॉलर का इनाम देकर सम्मानित किया है। यह युवक मणिपुर के रहने वाले 22 वर्षीय जोनेल सोगईजाम हैं, जो पेशे से सिविल इंजीनियर हैं।
यह खबर भी पढ़ें- ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, एंट्री के लिए नए नियम होंगे लागू
हो रहा था प्राइवेसी का उल्लंघन
जोनेल ने बताया कि हाल ही में व्हाट्सअप ने वॉयस कॉल को वीडियो कॉल में अपग्रेड करने का ऑप्शन दिया था। इसमें सबसे बड़ी खामी यह थी इस दौरान रिसीवर की जानकारी बिना उसकी अनुमति के बगैर कॉलर को मिल जाती थी। इसमें कॉलर को पता चल जाता था कि रिसीवर क्या कर रहा है। इसे रिसीवर की प्राइवेसी भंग होती थी। इस खामी को व्हाट्सअप के इंजीनियर भी नहीं पकड़ पाए थे, लेकिन जोनेल ने मार्च 2019 में इसे पकड़ा था। उन्होंने इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर व्हाट्सअप को भेजी थी।
ये भी पढ़ें: 39 ट्रेनों में शुरू हुई एक नई सुविधा, यात्रियों के आराम का पूरा ख्याल
हॉल ऑफ फेम अवार्ड भी दिया
फेसबुक ने जब यह रिपोर्ट देखी तो उन्होंने तत्काल व्हाट्सअप एप्लीकेशन में इसको लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए। फेसबुक ने जोनेल को मेल भेजकर बताया कि इस काम के लिए वह उन्हें 5000 डॉलर देकर सम्मानित कर रहे हैं। इसके साथ ही फेसबुक ने जोनेल को हॉल ऑफ फेम अवार्ड देकर भी सम्मानित किया था। आपको बता दें कि वर्ष 2014 में फेसबुक ने व्हाट्सअप को 19 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। तब से फेसबुक ही इसके डेवलपमेंट के काम को देख रही है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...