ये लड़की है दुनिया की सबसे युवा अरबपति, मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ा

मार्क जुकरबर्ग अभी तक दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति थे, लेकिन इस साल उनका यह खिताब उनसे छिन गया है। फोर्ब्स ने मंगलवार को 2153 लोगों की सूची जारी की, जिसमें 21 साल की उम्र में 90 करोड़ डॉलर की कॉस्मेटिक कंपनी चलाने वाली काइली जेनर ने मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया। अब काइली इस दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बन गई हैं। उनकी कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स ने 360 मिलियन डॉलर की बिक्री की। काइली की नेटवर्थ में बढ़ोतरी टीवी स्टिंट्स और एंडोर्समेंट के कारण हुई है।
काइली जेनर टॉप मॉडल किम कार्दशियन की फैमिली मेंबर हैं, उन्होंने यह मुकाम कॉस्मेटिक बिजनेस से हासिल किया है। 21 साल की काइली ने तीन साल पहले काइली कॉस्मेटिक्स से बिजनेस की शुरुआत की थी। उनकी कंपनी के उत्पाद काफी पसंद किए जाते हैं। इनके ग्राहकों में अरबपति और हॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं।काइली के 1000 से ज्यादा स्टोर्स है। कुछ वक्त पहले काइली को दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था। तब काइली को फोर्ब्स मैग्जीन के कवर पेज पर जगह मिली थी। काइली ने साल 2017 में ट्रेविस स्कॉट से शादी की। इन दोनों की एक बेटी है। इस लिस्ट में काइला का नंबर 20,57 हैं।
यह भी पढ़ें : भारतवंशी डॉक्टर ने वो कर दिखाया जो आजतक विश्व में केवल एक बार हुआ है
जेफ बेजोस का मुकाम बरकरार
फोर्ब्स की लिस्ट में अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ही हैं। उनकी कुल संपत्ति 131 अरब डॉलर है। उनके बाद बिल गेट्स और वारेन बफेट का नंबर है। बेजोस की संपत्ति पिछले एक साल में 19 अरब डॉलर बढ़कर 131 अरब डॉलर हो गई। अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने 6 पायदान ऊपर आते हुए 13वें स्थान पर जगह बनाई है। मुकेश अंबानी की साल 2018 में कुल संपत्ति 40.1 अरब डॉलर थी, जो बढ़कर 50 अरब डॉलर (3.5 लाख करोड़) पर पहुंच गई है। मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों में साल 2018 में 19वें नंबर पर थे।
यह भी पढ़ें : इस लड़की के हिट बिजनेस आइडिया ने एक बड़ी प्रॉब्लम सॉल्व कर दी है

भारत के 106 अरबपतियों को इस लिस्ट में जगह मिली है, जिसमें अंबानी अभी भी सबसे आगे हैं। विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 36वें नंबर पर हैं। एचसीएल के को-फाउंडर शिव नाडर 82वें और आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल 91वें स्थान पर रहे। अरबपतियों की लिस्ट में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तीन स्थान नीचे आए हैं जबकि न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग दो स्थान ऊपर पहुंच गए हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
