विश्व इडली दिवस पर जानिए इस लोकप्रिय नाश्ते के बारे में कुछ अंजानी बातें
इडली का स्वाद आपने कभी न कभी जरूर चखा होगा। दक्षिण भारत का यह पसंदीदा नाश्ता धीरे-धीरे पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया है। बनाने में आसान और स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन मानी जाने वाली इडली का एक दिन भी है। जी हां, 30 मार्च को विश्व इडली दिवस भी मनाया जाता है। इडली को लेकर कुछ दिलचस्प आंकड़े भी हैं। एक सर्वे बताता है कि पूरे भारत में बेंगलुरु में सबसे ज्यादा लोग इडली खाते हैं, वहीं मुंबई, पुणे, चेन्नई और हैदराबाद में भी सबसे ज्यादा इडली पसंद की जाती है। अपने देश में इडली सबसे लोकप्रिय नाश्ता बन चुका है।
यह खबर भी पढ़ें- इस भारतीय ने फेसबुक में पकड़ी बड़ी खामी, मिला 1.38 लाख रुपये का इनाम
इडली के बारे में कुछ रोचक तथ्य
इडली को दक्षिण भारत का नाश्ता माना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इडली इंडोनेशिया का खाद्य पदार्थ है। जो दक्षिण भारत में लोकप्रिय हो गा।
इतिहास की माने तो इडली 800 से 1200 ईसा पूर्व भारत आई थी। जो इडलीग से इडली के नाम में परिवर्तित हो गई। इसका जिक्र कन्नड़ साहित्य में मिलता है।
फूड डिलिवरी एप ऊबर ईट्स के कराए गए एक सर्वे के मुताबिक भारत में बेंगलुरु के लोग सबसे ज्यादा इडली पसंद करते हैं। इडली भारत का सबसे लोकप्रिय नाश्ता बन चुका है।
इडली भारत के बाद सबसे ज्यादा सैन फ्रांसिस्को, न्यू जर्सी और लंदन में पसंद की जाती है।
इडली वैसे तो सांभर और नारियल की चटनी के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन एक सर्वे के अनुसार इसे लोग लाइम सोडा, मसाला लस्सी और जलजीरा के साथ भी खूब पसंद करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें- भारतीय मूल की युवतियों ने किया बड़ा काम, मिला 17 लाख रुपये का इनाम
जानिए कैसे बनती है मजेदार इडली
इडली मुख्य रूप से चावल और उड़द की दाल से बनाई जाती है। इसको बनाने के लिए आप चावल और उड़द की दाल को साफ कर लें और रात में या बनाने के 6-7 घंटा पहले पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इन दोनों को अलग-अलग महीन पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब चावल और दाल के पेस्ट को अच्छे से फेंट लें और बेकिंग सोडा मिलाएं।
इस पेस्ट को 13 से 14 घंटे तक खमीर उठने के लिए गर्म जगह पर रख दें। अगर यह ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो इसमें पानी मिला सकते हैं। अब प्रेशर कुकर में दो बड़े कप पानी डालकर मिक्सर को सांचे में भरकर उसमें रख दें। 8 से 10 मिनट तक भांप में पकने के बाद आपकी इडली तैयार हो जाएगी। अब इसे गर्मागर्म सांभर और नारियल की लजीज चटनी के साथ पेश करें।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...