जामिया कांड पर सियासी बोल, कहा दिखने लगा परिणाम
दिल्ली के जामिया नगर में सीएए के प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग एक युवक घायल हो गया। इस मुद्दे पर सीपीआई के महासचिव डी राजा ने भाजपा पर निशाना साधा है। डी राजा ने कहा कि गुरुवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में फायरिंग की घटना दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार करते समय भाजपा नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों का 'प्रत्यक्ष परिणाम' है। सीपीआई के डी राजा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटना महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हुई है। राजा ने कहा, जामिया फायरिंग की घटना दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा भड़काऊ बयानों का सीधा परिणाम अब दिखने लगा है। उन्होंने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को उनकी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
जानिए क्या है बजट से एक दिन पहले पेश होने वाला आर्थिक सर्वे
बता दें आज जामिया के छात्रों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाला। इसी बीच में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने प्रदर्शन के दौरान गोली चलाना शुरू कर दिया, जिससे एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे, इस घटना के बाद दिल्ली में एहतियात के तौर पर दिल्ली में तीन मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। बंद होने वाले मेट्रो स्टेशनों में आईटीओ, दिल्ली गेट और जामा मस्जिद हैं। वैसे, फायरिंग करने के बाद जामिया यूनिवर्सिटी के कई छात्र इस घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ गो बैक के नारे भी लगाए। पुलिस ने कहा- आप लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करिए। इलाके में पुलिसफोर्स की तैनाती बढ़ी।
क्या है कोरोना वायरस जो बन रहा भारत के लिए खतरा, जानिए लक्षण
प्रियंका गांधी ने क्या कहा...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पूछा- भाजपा कैसी दिल्ली चाहती है?
जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?
वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?
वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?
लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम
"भाजपा हार के डर से दिल्ली का चुनाव स्थगित करना चाहती है इसलिए इनके नेता भड़काऊ भाषण देकर दिल्ली का माहौल लगातार खराब कर रहे है, आज जामिया में हुआ हमला भी इसी का हिस्सा है।"
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...