इसरो की बड़ी कामयाबी, भारत समेत 8 अन्य देशों के 31 सैटेलाइट लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 31 सैटेलाइट्स को प्रक्षेपित कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इसमें 8 अन्य देशों के सैटेलाइट भीशामिल हैं। इसरो ने अपने पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) सी43 से पृथ्वी की निगरानी करने वाले सैटेलाइट को लॉन्च किया है। सबसे खास बात ये है कि इन 31 सैटेलाइट में 8 देशों के सैटेलाइट हैं वहीं अमेरिका के 23 उपग्रहों को भी लॉन्च किया गया है। पीएसएलवी-सी 43 रॉकेट से 1 माइक्रो व 29 नैनो लॉन्च किए गए हैं। इन सैटेलाइट्स को पृथ्वी से 504 किलोमीटर ऊपर कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
लगातार करेगा पृथ्वी की निगरानी
इन सैटेलाइट्स को प्रक्षेपित किए जाने की उल्टी गिनती बुधवार सुबह 5:58 बजे ही चालू हो गई थी। इसमें सबसे प्रमुख हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट (एचवाईएसआईएस) है, जो इस मिशन का प्राइमरी सैटेलाइट है। इसका काम धरती की सतह के साथ ही इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम में इंफ्रारेड व शॉर्ट वेव इंफ्रारेड एरिया पर रिसर्च करना है। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी इसरो ने 14 नवंबर को अपना कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-29 को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था। आज छोड़े गए सैटेलाइट्स में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कोलंबिया, फिनलैंड, मलेशिया, नीदरलैंड और स्पेन के सैटेलाइट शामिल हैं। इन सैटेलाइट्स को सुबह 9:58 बजे छोड़ा गया है।
यह खबर भी पढ़ें- दिव्यांग युवती को हुई सफर के दौरान परेशानी, केन्द्रीय राज्य मंत्री ने ट्वीट से जीत लिया दिल
इन खासियतों से लैस है पीएसएलवी-सी43
पीएसएलवी-सी43 का भारत कुल 380 किलोग्राम है। वहीं 31 सैटेलाइट का कुल भार 261.5 किलोग्राम है। इस मिशन को पूरा होने में मात्र 112 मिनट लगे। ये चार चरणों में पूरा हो गया है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: जब धोनी की बेटी ने पूछा 'ए महेंद्र सिंह धोनी कइसन बा?' तो माही ने ये दिया जवाब
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...