मिशन चंद्रयान-2: व्हीकल सिस्टम में खराबी से 56 मिनट पहले रोका गया मिशन
देश की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संगठन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को आखिरी घंटे में रोकना पड़ा। इस तरह चंद्रमा की ओर बढ़ते देश के कदम लॉन्च व्हीकल में तकनीकी खामी से थम गए है। इस कमी के चलते अब भविष्य के प्रक्षेपण अभियान को टाल दिया गया है। इसरो की ओर से सोमवार की बहुत भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सुबह-सुबह 2:51 बजे श्रीहरिकोटा से होनी थी। काउंटडाउन खत्म होने से 56 मिनट 24 सेंकेड पहले ही इसमें कोई तकनीकी खामी नजर आई, जिसके बाद ये निर्णय लिया गया कि अब प्रक्षेपण नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ट्रेन से करते हैं सफर तो आपके लिए है ये खुशखबरी
अब इसके लिए नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, ‘प्रक्षेपण यान प्रणाली में टी-56 मिनट पर तकनीकी खामी दिखी। एहतियात के तौर पर किसी भी घटना से बचने के लिए चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के दिन के लिए टाल दिया गया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।' वैसे, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मिशन चंद्रयान-2 की उल्टी गिनती रविवार की सुबह 6:51 बजे से शुरू हो गई थी। इसरो ने प्रक्षेपण से करीब 56 मिनट 24 सेकेंड पहले ही इसकी लाइव स्क्रीनिंग रोक दी गई थी।
यह खबर भी पढ़ें- आईआरसीटीसी की इस सुविधा से अब कैंसिल नहीं कराना पड़ेगा ट्रेन टिकट
यह है चंद्रयान-2
इसरो की तरफ से बनाए गए चंद्रयान-2 की लम्बाई 44 मीटर है और 640 टन वजन का है। इससे सोमवार को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क 3 (जीएसएलवी-एमके 3) से लॉन्च किया जाना था। धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी लगभग 3.844 लाख किलोमीटर है। अपनी उड़ान के लगभग 16 मिनट बाद 375 करोड़ रुपये का जीएसएलवी-मार्क 3 रॉकेट 603 करोड़ रुपये के चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी पार्किंग में 170 गुणा 40400 किलोमीटर की कक्षा में रखना था। चंद्रयान-2 में लैंडर-विक्रम और रोवर-प्रज्ञान चंद्रमा तक जाएंगे। इस लैंडर-विक्रम को 6 सितंबर को चांद पर पहुंचना था। अगर इस अभियान को भारत पूरा कर लेता तो दुनिया का चौथा देश होता और भारत पहली बार चंद्रमा पर दस्तक देता। इस अभियान को पूरा करते ही दुनिया में अंतरिक्ष महाशक्ति कहलाने वाले भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि होती।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...