भारत संग पूरी दुनिया ने किया योग, पीएम मोदी ने रांची में किया आसन
पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पांचवें योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में प्रतिभाग किया। रांची में मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भाग लिया। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में जाकर लोगों के साथ में योग किया। पांचवें योग दिवस का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’:योग फॉर हार्ट’ रखा गया है। रांची के मैदान पर आयोजित हुए योग के विशेष कार्यक्रम में 40 हजार लोगों ने पीएम मोदी के साथ में आसन किया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी कल रांची में करेंगे योग, जानें क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम
रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को अब मुझे शहर से गांवों की ओर ले जाना है। आधुनिक योग की यात्रा को गरीब और आदिवासी के घर तक ले जानी है। उन्होंने कहा कि योग को हमें गरीब और आदिवासी के जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाना है। क्योंकि आदिवासी गरीब है और बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा यहीं कष्ट पाते हैं। उन्होंने कहा कि योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन हम सभी को पूरे जीवन भर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।
बता दें योग दिवस के मौके पर रांची में सुबह भाग लेने के लिए पीएम मोदी गुरुवार की रात को विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचें थे। यहां पर झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और वरिष्ठ मंत्री सीपी सिंह ने उनका स्वागत किया।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...