2020 में लॉन्च होगा चंद्रयान-3 मिशन, प्रोजेक्ट की मिली मंजूरी
नए साल पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से खुशखबरी वाली खबर आ रही है। आज इसरो प्रमुख के.सिवन ने बताया कि सरकार ने चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। चंद्रयान-2 भले ही असफल रहा, लेकिन चंद्रयान-3 पर काम भी शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि दूसरे स्पेस पोर्ट के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरुआती दौर में है। दूसरे स्पेस पोर्ट तमिलनाडु के तुतुकुडी में बनेगा। उन्होंने बताया, “हमने चंद्रयान-2 मिशन के दौरान बेहतर प्रयास किया था, लेकिन उसे चांद की सतह से महज कुछ किमी की दूरी पर नहीं उतार पाए थे। हालांकि, इसका ऑर्बिटर बेहतर तरीके से काम कर रहा है। यह ऑर्बिटर सात साल तक डेटा उपलब्ध कराएगा।”
चांद की दहलीज पर पहुंचकर टूट गया चंद्रयान 2 का संपर्क
25 से ज्यादा लॉन्च होंगे मिशन लॉन्च
इसरो प्रमुख ने बताया कि गगनयान मिशन के लिए चार लोगों को चुना गया है। अंतरिक्ष पर जाने वाले यात्रियों का प्रशिक्षण इस महीने के तीसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगा। यही नहीं, गगनयान सलाहकार समिति का गठन भी कर लिया गया है। के सिवन ने बताया कि हमारी 25 से ज्यादा इस साल मिशन लॉन्च करने की योजना है। उन्होंने बताया, “2019 में हमारी मुख्य रणनीति इसरो को विस्तार देना था। हम चाहते थे कि इसरो का क्षैतिज विस्तार हो। यही नहीं हमारी दूसरी रणनीति यह है कि हम इसरो की क्षमता का विस्तार भी करें। वहीं हमारी तीसरी रणनीति यह है कि इसरो में शारीरिक कार्यों में कटौती करनी थी।”
इसरो ने साझा की चंद्रयान-2 से खींची गई चांद की पहली तस्वीर
भारत 2020 में चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शीतकालीन सत्र में संसद में बताया था कि हम चंद्रयान-2 को भले ही सफल नहीं कर पाएं, लेकिन हम अपने अगले मिशन पर जल्द ही कामयाब हो जाएंगे। इस साल संसद के शीतकालीन सत्र में लिखित जवाब देते हुए बताया था कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा और इसकी लागत चंद्रयान-2 से भी कम होगी। उन्होंने कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन असफल रहा यह कहना गलत होगा। इस मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। चांद की सतह पर उतरने का भारत का यह पहला प्रयास था। दुनिया का कोई भी देश पहली कोशिश में ऐसा नहीं कर पाया है।
आज रात चांद पर उतरेगा चंद्रयान-2, दुनिया भर की निगाहें होंगी टिकी
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...