कोरोना: महामारी के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित, जानिए किस आयुवर्ग के लोग बन रहे शिकार

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी को महामारी घोषित करने के बाद भारत सरकार ने भी कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अब कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। इसके साथ ही एक और बड़ी घोषणा करते हुए इस बीमारी से होने वाली मौतों में मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें- क्या वाकई लहसुन से खत्म हो जाएगा Coronavirus? जानिए ऐसे वायरल मैसेजेस का सच
विश्व में संक्रमित लोगों की संख्या हुई 1,45,810
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक पूरे विश्व में कोरोना वायरस से करीब 1,45,810 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं भारत में इस वायरस की चपेट में 83 लोग आ चुके हैं। इसमें 17 विदेशी नागरिक हैं, जिसमें 16 इटली के और कनाडा का एक नागरिक शामिल है। चीन के वुहान शहर से इस वायरस की शुरुआत हुई थी। धीरे-धीरे ये पूरी दुनिया में फैल चुका है। चीन के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली शहर में हुई हैं। यहां एक दिन में करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी कोरोना वायरस विश्व के लगभग 102 देशों में पहुंच चुका है।
यह खबर भी पढ़ें- कोरोना वायरस का कहर हुआ तेज, दिल्ली में बंद होंगे सिनेमाघर व मॉल
बुजुर्गों में सबसे अधिक है मृत्युदर
भारत में दो लोगों की अभी तक मौत भी हो चुकी है। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक 76 साल के व्यक्ति व दिल्ली की एक महिला इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि इन दोनों की उम्र ज्यादा थी। वहीं दिल्ली की महिला 68 साल की थीं और मधुमेह और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। चाइनीज सेंटर फॉर डिसीज एंड प्रिवेंशन की एक रिसर्च में पाया गया है कि कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर बुजुर्ग लोगों पर पड़ता है। 60 से 69 वर्ष के लोगों में कोरोना वायरस से मृत्युदर 3.6 प्रतिशत है। वहीं 70 से 79 वर्ष के लोगों में मृत्युदर 8 प्रतिशत है। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर 80 साल के बुजुर्गों पर हो रहा है, उनकी मृत्युदर 15 प्रतिशत के करीब है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
