यूपी में बीते दिन 2,20,065 की हुई कोरोना जांच, महज मिले 11 नए मामले
उत्तर प्रदेश सरकार की बेहतर नीतियों की वजह से प्रदेश में कोरोना के केसों में लगातार कमी आ रही है। यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते दिन में कुल 2,20,065 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 7,71,45,197 सैम्पल की जांच की गयी है तथा 1,18,054 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर की जांच के हेतु भेजे गए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 20 तथा अब तक कुल 16,86,644 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 186 एक्टिव मामले हैं तथा 164 लोग होम आइसोलेशन में है।
सरकार कुपोषित परिवारों को देगी गाय और पालन के देगी धनराशि
उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 7,56,803 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 7,99,70,763 तथा दूसरी डोज 1,76,34,231 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 9,76,04,994 कोविड डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि आज कोविड के पहली डोज का आकड़ा 08 करोड़ के पार हो गया है।
उन्होंने बताया कि कल पूरे प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिये बनाए गए कोविड अस्पतालों, ऑक्सीजन प्लांटों आदि का मॉकड्रिल किया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदों में भेजा जा रहा है। अधिकारियों द्वारा 25 सितम्बर को आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला तथा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की तैयारियों को भी देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने कोविड टीका नहीं लगवाया है वो अपना टीका अवश्य लगवा लें। जिन लोगों का दूसरी डोज लेने का समय हो गया है, वे अपनी दूसरी डोज अवश्य लगवा लें।
उत्तर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 9 करोड़ 42 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...