भारत चीन झड़प : अगर चीन से युद्ध हो तो भारत की यह होगी स्थिति
भारत लगातार पिछले कई वर्षों से अपने परमाणु हथियारों (Nuclear weapons) को और मजबूर बनाता जा रहा है। दो अमेरिकी परमाणु विशेषज्ञों (ud nuclear experts) 'हैन्स एम. क्रिस्टेन्सन (Hannes M. Christensen) और रॉबर्ट एस. नॉरिस' (Robert S. Norris) ने 'इंडियन न्यूक्लियर फोर्सेज़ 2017' में एक लिखे अपने लेख में कहा, भारत ने 600 किलोग्राम वेपन-ग्रेड जो कि हथियारों में इस्तेमाल किया जाने वाला प्लूटोनियम होता है को तैयार कर लिया है। भारत अब 150-200 परमाणु हथियार बना सकता है, लेकिन भारत ने सिर्फ 120-130 हथियार बनाए हैं। हालांकि ये लेख सन 2017 का लिखा बताया जाता है। इसलिए अब हम ये भी कह सकते हैं कि सन 2020 तक भारत ने अपनी सैन्य शक्तियों को बहुत मजबूत किया है।
भारत का परमाणु सिस्टम
आजादी के बाद से ही भारत ने अपने परमाणु सिस्टम को आधुनिक बनाने के साथ-साथ विकसित भी किया। उन विशेषज्ञों की मानें तो भारत के पास 7 परमाणु सिस्टम हैं।
इंडियन न्यूक्लियर फोर्सेज़ 2017 में छापे गए आलेख की मानें तो भारत चार परमाणु सिस्टम और विकसित कर रहा है। इसके साथ ही लम्बी दूरी की ज़मीन और समुद्र से मार करने में सक्षम मिसाइलों को अगले एक दशक तक भारत द्वारा तैयार किया जा सकेगा।
सार्वजनिक रूप से अपने परमाणु शस्त्रागार का आकार भारत ने कभी भी जारी नहीं किया है। वो और बात है कि कम से कम 600 किलोग्राम हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम है, जो 150-200 परमाणु युद्ध के लिए पर्याप्त होता है।
आपको बता दें कि भारत वैसे तो परंपरागत रूप से परमाणु शस्त्रों से पाकिस्तान को रोकने पर ध्यान केंद्रित करता है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...