देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन, पीएम समेत इन शख्सियतों ने जताया शोक
कौन हैं जॉर्ज
जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म 03 जून 1930 को कर्नाटक में हुआ था। वह श्रमिक संगठन के भूतपूर्व नेता, व पत्रकार थे, साथ ही राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री के अलावा संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। जॉर्ज फर्नांडिस 14वीं लोकसभा में मुजफ्फरपुर से जनता दल के टिकट पर सांसद चुने गए थे। जॉर्ज 02 बार रक्षामंत्री रहे। वह पहली बार 19 मार्च 1998 से लेकर 15 मार्च 2001 तक व दूसरी बार 15 नवंबर 2001 से लेकर 22 मई 2004 तक रक्षामंत्री के पद पर काबिज रहे। वर्ष 1977 में आपातकाल हटने के बाद वह बिहार की मुजफ्फपुर सीट से चुनाव जीते थे और केन्द्रीय मंत्री बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बड़े फैसले लिए, जिसमें अमेरिका की प्रसिद्ध कंपनियों जैसे आईबीएम और कोका-कोला को देश छोड़ने के आदेश शामिल थे। जॉर्ज फर्नांडिस विवादों में भी रहे वर्ष 2003 में विपक्ष ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उनपर कारगिल ताबूत घोटाले का आरोप लगाया था। हालांकि वर्ष 2015 में सुप्रीम कोर्ट उन्हें निर्दोष करार दिया था।
ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से जॉर्ज फर्नांडिस को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जॉर्ज साहब ने भारत की बेहतरीन लीडरशिप का प्रतिनिधत्व किया। वह बेबाक और निर्भिक थे। उन्होंने देश के लिए अमूल्य योगदान दिया। वह गरीबों की सबसे मजबूत आवाज थे। उनके निधन से दुखी हूं।
यह भी पढ़ें : 26 जनवरी की परेड में दिखाई देगी डेयर डेविल्स की शक्ति, कैप्टन शिखा देगीं सलामी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि पूर्व रक्षा मंत्री श्री जॉर्ज फर्नांडिस के दुखद निधन का समाचार मिला. भारतीय राजनीति में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक कार्यालय ट्विटर अकाउंट से शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री चेतन चौहान ने लिखा कि जॉर्ज फर्नांडिस के आकस्मिक निधन से वह काफी दुखी हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...