काला हिरण शिकार केस में सलमान दोषी, 5 साल की सजा, आज रात जेल में कटेगी

काला हिरण शिकार केस में सलमान दोषी, 5 साल की सजा, आज रात जेल में कटेगी
बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में गुरुवार को जोधपुर की चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया। लंच ब्रेक के बाद सीजेएम देव कुमार खत्री ने सलमान खान को 5 साल कैद और 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। सलमान को जोधपुर जेल भेजा गया। वे चौथी बार जोधपुर जेल गए हैं, इससे पहले 1998, 2006 और 2007 में सलमान 18 दिन जेल में रहे थे। इस केस में सह आरोपी सैफ अली, तब्बू, सोनाली और नीलम को संदेह के लाभ पर बरी कर दिया गया है। पेशी के लिए ये सभी बुधवार को यहां पहुंच गए थे। मामला सितंबर-अक्टूबर 1998 का है। तब ये सभी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थे। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों (ब्लैक बक) के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। लंच के दौरान सलमान की दोनों बहनें कोर्ट रूम के बाहर गैलरी में फोन पर बात कर रही थीं। सलमान कुर्सी पर अकेले बैठे थे। लंच के बाद जज डायस पर आए और सलमान खान कुर्सी से उठकर दीवार के सहारे खड़े हो गए। बहनें भी सलमान के साथ खड़ी हो गईं। जज ने सलमान खान को 5 साल कैद और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। फैसला सुनते ही उनकी दोनों बहनें रोने लगीं। विश्नोई समाज ने फैसले के बाद खुशी में नारेबाजी की और बरी किए गए लोगों के खिलाफ अपील करने की बात कही।
5 लाख भारतीयों समेत 8.70 करोड़ लोगों का डेटा एनालिटिका से हुआ था शेयर: फेसबुक
ब्रिटेन की राजनीतिक परामर्शदाता कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने कहा कि 8 करोड़ 70 लाख फेसबुक यूजर्स का निजी डेटा अनुचित रूप से कंपनी से साझा किया गया। यह पहले के पांच करोड़ के अनुमान से कहीं अधिक है। फेसबुक के प्रमुख तकनीकी अधिकारी माइक स्क्रोफर ने सोशल नेटवर्क के यूजर्स के लिए नया प्राइवेसी टूल लागू करने की घोषणा करते हुए एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि कुल मिलाकर फेसबुक पर 8 करोड़ 70 लाख लोगों की निजी जानकारी अनुचित रूप से कैंब्रिज एनालिटिका से साझा की गई। इनमें भारतीय यूजर्स की तादाद 5 लाख 62 हजार है।’’ इस खुलासे से फेसबुक के लिए संकट बढ़ सकता है जो डोनाल्ड ट्रंप के 2016 के चुनावी अभियान के लिए काम कर रहे सलाहकारी समूह द्वारा निजी डेटा हैकिंग पर खुलासे के दबाव का सामना कर रहा है। फेसबुक इस मामले में जांच का सामना कर रहा है और उसके मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग मामले पर अगले सप्ताह संसदीय समिति के समक्ष गवाही देने के लिए राजी हो गए हैं।
भारत ने महिला टीम टेबल टेनिस में श्रीलंका को हराया
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतिस्पर्धा के पहले दिन आज महिला टेबल टेनिस ग्रुप मैच में श्रीलंका को 3-0 से हरा दिया। मनिका बत्रा ने इरांडी वारूसाविताना को 11-3,11- 5, 11-3 से हराया। इसके बाद सुतिर्था मुखर्जी ने इशारा मानिक्कु बाडू को 11-5, 11-8, 11-4 से हराकर यह बढ़त दुगुनी कर दी। सुतिर्था और पूजा सहस्त्रबुद्धे ने युगल में श्रीलंका की हंसानी कापूगीकियाना और इशारा मानिक्कु बाडू को 11-6, 11-7,11-3 से हराकर क्लीन स्वीप किया। मनिका ने जीत के बाद कहा ,‘‘बहुत अच्छा लग रहा है। हमने अच्छा खेल दिखाया और अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। अब हमें वेल्स से खेलना है और उसमें भी लय कायम रखेंगे ।’’ कंधे की चोट के बारे में पूछने पर उसने कहा , मैं चोटिल नहीं थी । थोड़ी जकड़न थी जो अब ठीक है ।’’
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
