Bihar में नकली 500 रुपये के नोटों के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए पुलिस ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा के आईजी ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी, एसपी और रेल एसपी को पत्र लिखकर नकली नोटों की पहचान और रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि नकली नोटों की पहचान को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध नोट की जानकारी प्रशासन को दें।
असली 500 रुपये के नोट की विशेषताएं
महात्मा गांधी की फोटो: नोट के मध्य में होती है और देवनागरी में “500” अंकित रहता है।
सुरक्षा धागा: इस धागे का रंग नोट को झुकाने पर हरे से नीला हो जाता है।
Watermark: नोट में “500” का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होता है।
अशोक स्तंभ का चिह्न: नोट के दाईं ओर स्थित होता है।
उभरी बनावट: महात्मा गांधी की तस्वीर और अशोक चिह्न की उभरी बनावट नेत्रहीनों की सहूलियत के लिए बनाई गई है।
RBI द्वारा निर्धारित असली 500 रुपये के असली नोट की पहचान के 17 बिंदु
नकली नोट की पहचान
नकली नोटों में “Reserve Bank of India” की जगह “Resarve Bank of India” लिखा गया है।
असली नोट में विशिष्ट बनावट होती है, जबकि नकली नोटों में यह बनावट अक्सर नहीं होती।
असली नोटों की प्रिंटिंग और रंग की गुणवत्ता उत्कृष्ट होती है, जबकि नकली नोटों में यह फीकी होती है।
सुरक्षा धागा और वाटरमार्क असली नोट में मौजूद होते हैं, जो नकली नोटों में नहीं पाए जाते।
महत्वपूर्ण सूचना
— Nalanda Index (@Nalanda_index) January 9, 2025
प्राप्त आसूचनानुसार, जाली नोट के तस्करों द्वारा ₹500 रूपये के नोट में Reserve Bank of India के स्थान पर Resarve Bank of India अंकित जाली नोट को बाजार में circulate कराया गया है। उक्त प्रकार के नोट का नमूना निम्नवत् है। @bihar_police pic.twitter.com/Vn3GfgLkYI
पुलिस ने सभी जिलों के अधिकारियों को नकली नोटों की पहचान और जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। नकली नोटों की तस्करी रोकने के लिए बैंक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सतर्कता बरतने को कहा गया है।