अकाउंट बनने के आठ दिन बाद भी प्रियंका गांधी का कोई ट्वीट नहीं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर 11 फरवरी को एंट्री की थी लेकिन अब तक उनके अकाउंट से कोई ट्वीट नहीं किया गया। कांग्रेस ने 11 फरवरी को ट्वीट करके प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर पर आने की जानकारी दी।
प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से हैं। अकाउंट बनते ही उनके फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। उन्होंने रात 10 बजकर 45 मिनट पर अपना अकाउंट बनाया। वह अभी तक सिर्फ 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं, इनमें कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत शामिल हैं। प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभी कोई ट्वीट तो नहीं किया गया है। यहां तक की पुलवामा हमले के बाद भी उनकी ट्वीटर के जरिए कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
ये भी पढ़ें: मायावती ने ट्विटर अकाउंट में किया बदलाव, जानिए क्यों उठाया यह कदम
प्रियंका अब तक सक्रिय राजनीति और सोशल मीडिया से दूर थीं। कांग्रेस का महासचिव बनाने के साथ ही कुछ दिन पहले ही उन्हें पूर्वी यूपी का प्रभारी भी बनाया गया था और इसके बाद ही उन्होंने ट्विटर पर भी एंट्री की है। अभी कुछ दिनों पहले ही बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती भी ट्वीटर पर आईं हैं। सोशल मीडिया हमेशा से जनता से सीधे जुड़ने का अच्छा तरीका रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। भाजपा सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए ही पिछले लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर नहीं करतीं किसी को फॉलो, 1.21 करोड़ हैं फॉलोअर्स।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...