प्रियंका गांधी बोलीं, बदले की भावना से काम कर रही यूपी पुलिस
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रह हैं। पिछले हफ्ते जिस तरह की हिंसा हुई उससे राजनीति गरमा गई है। खासकर यूपी में जहां की योगी सरकार ने हिंसा के बाद जो रूख अपनाया है, उसको लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आंदोलन पर उतर आई है। यूपी पुलिस और प्रशासन के दुर्व्यहार पर कांग्रेस ने आज सख्त रूप अपनाया है। यूपी पुलिस की सख्ती को लेकर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और मामले की शिकायत की। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस और उत्तरप्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार और पुलिस ने अराजकता फैलाई है और लोगों को फर्जी तरह से प्रशासन कर रही है। उन्होंने घटना में मारे गए बिजनौर के युवाओं के परिजनों का दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से यूपी पुलिस परिवार के लोगों को धमका रही है। यही नहीं, बच्चों को धमकाया भी जा रहा है।
PFI पर पाबंदी लगाने की तैयारी में यूपी सरकार, गृह विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
आज प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा कि आज सुबह हमारी तरफ से एक चिट्ठी राज्यपाल को भेजी गई है। इसमें वह दस्तावेज भी दिए गए है, किस तरह से लोगों को परेशान किया जा रहा है। बिजनौर हिंसा में मारे गए दो युवाओं पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अनस कॉफी की मशीन लगता था और सुलेमान यूपीएससी की तैयारी करता था। सुलेमान दूध लेने के लिए गया था और गली से आगे गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब पिता ने ढूंढा तो उसकी लाश मिली। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि घरवालों को एफआईआर नहीं करने के लिए लगातार धमकाया जा रहा है। अब उन्होंने कहा कि परिवार वालों को धमकाया गया कि एफआईआर नहीं करनी है। ना ही कोई कार्रवाई करनी है। ये घटना बिजनौर की है, जहां मैं खुद गई थी।
CAB Protest: योगेंद्र यादव कहा, आज के दिन हिरासत में होना मेरे लिए सम्मान की बात
पूर्व आईपीएस को हिंसा में किया गया गिरफ्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के रहने वाले पूर्व आईपीएस दारापुरी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि दारापुरी ने फेसबुक पोस्ट डाला था, इसके लिए उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया गया। अब उनकी 75 साल की पत्नी बीमार है और डरी हुई है। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस की प्रवक्ता सादब जफर पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सादब जफर सड़क पर ही खड़ी होकर वीडियो बना रही थी, इसके लिए उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों का नाम उस लिस्ट में है, जिसमें 48 लोगों को रखा गया है। यही नहीं उन्होंने दीपक कबीर की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि दीपक कबीर सिर्फ सादब जफर से मिलने के लिए हजरतगंज थाने गए थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यही नहीं वाराणसी में भी छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। उन छात्रों के ऊपर भी भयानक-भयानक केस लादे दिए गए है।
यहां बन रहा देश का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर, राज्यों को भेजे गए निर्देश
ऐसी भाषा बोलने वाला मुख्यमंत्री अब तक नहीं हुआ
हिंसा होने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह का बयान दिया, उस पर लेकर प्रियंका ने भी सवाल उठाया। प्रियंका ने कहा कि ''योगी कहते हैं कि वो जनता से बदला लेंगे। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया। अब उनका प्रशासन बदले की भावना से काम भी कर रहा है।'' उन्होंने कहा, ''बिजनौर में दूध लेने जा रहे लड़के की हत्या हुई। अस्पताल में सहायता नहीं दी गई, पुलिस ने दबाव डालकर घर के पास दफनाने से मना कर दिया, उसे मोहल्ले से 20 किलोमीटर दूर दफनाया गया। 21 साल का सुलेमान यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। सुलेमान नोएडा में रहता था और कुछ दिनों के लिए अपने घर आया था और मस्जिद के पास खड़ा था, तभी पुलिस उसे उठाकर ले गई। पुलिस ने उसको गोली मारी थी। अब बिजनौर की पुलिस ने दबाव डालकर मामला दर्ज नहीं करने दिया।''
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस ने शुरू किया सत्याग्रह
यह भगवान राम, कृष्ण और शिव का है देश
प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला लेने का जो बयान दिया, उसी पर अब पुलिस कायम है। ये इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह का बदला लेने की बात कही है। उन्होंने भगवा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि योगी ने भगवा धारण किया, ये भगवा आपका नहीं है। भगवा देश की आध्यात्मिक आस्था का चिन्ह है, इस भगवा में बदले की भावना की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा यह देश ऐसा है जहां पर कृष्ण भगवान का वेश है, भगवान राम करुणा के प्रतीक हैं, शिव जी की बारात में सब नाचते हैं। इस देश में बदला लेने की कोई परंपरा नहीं है। महाभारत होते समय भी श्री कृष्ण ने भी अर्जुन से अपने प्रवचन में कभी बदले की बात नहीं की। उन्होंने करुणा की ही बात कहीं थी।
पीड़ित लोगों का सहयोग करेगी कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि '' उत्तर प्रदेश में जहां-जहां पर लोगों का उत्पीड़न किया गया है, उनको कांग्रेस सहयोग और समर्थन देगी। हमें जहां तक लड़ना होगा, हम उनके साथ में रहेंगे। कांग्रेस ने उत्पीड़न के शिकार लोगों के परिजनों तक पहुंचकर बहुत सी चीजें इकट्ठा की हैं। उन्होंने कहा कई अज्ञात लोगों को एफआईआर में रखा गया है ताकि आगे चलकर जिसे चाहें उसे फंसा दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में दस्तावेजों के साथ हाईकोर्ट भी जाएंगे। हम यूपी पुलिस और सरकार की तरफ से किए जा रहे दमन पर रोक लगाए जाने की उम्मीद हाईकोर्ट से करते हैं।'' उन्होंने कहा कि यूपी के नौजवानों ने शांतिपूर्वक एक संघर्ष छेड़ा और उनको हम सहयोग देंगे। पुलिस ने उन्हें उत्पीड़ित किया गया है। उसमें हमारी पार्टी से जुड़े वकीलों की तरफ से मदद की जायेगी।
जामिया हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 'हिंसा बंद होने पर ही होगी सुनवाई'
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...