बृज के 'रंगोत्सव' को रंग देने में जुटा यूपी टूरिज्म का सोशल मीडिया एकाउंट
रंगों का त्योहार होली के लिए अभी करीब एक सप्ताह है, लेकिन उत्सव की बयार मथुरा में शुरू हो गई है। बृजनगरी अब धीरे-धीरे देश और दुनियाभर के लोगों से सजने लगी है। इस बार के रंगोत्सव को खास बनाने की तैयारी यूपी टूरिज्म की सोशल मीडिया टीम ने भी की है। होली की फोटो से लेकर क्विज प्रतियोगिता तक का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कई गतिविधियों के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए रंगोत्सव को खास बनाने की तैयारी की जा रही है। ब्रजभूमि मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, गोकुल और बरसाना की होली को खास बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। बता दें, ब्रजभूमि में हर मंदिर और गांव में 40 दिनों तक होली का उत्सव चलता है। यहां पर उत्सव की बयार बसंत पंचमी से ही शुरू हो गई है।
सोशल मीडिया पर चल रहा खास अभियान
यूपी टूरिज्म की सोशल मीडिया टीम की तरफ से खास योजना बनाई गई है। सोशल मीडिया टीम की तरफ से रंग देने का पूरा प्रयास किया जा रहे हैं। टीम की तरफ से खास योजना बनाकर मथुरा के रंगोत्सव का रंग देने का प्रयास किया जा रहे हैं। मथुरा में हो रहे रंगोत्सव के लिए सरकार की तरफ से खास अभियान चलाया जा रहा है। टीम की तरफ से फोटो और वीडियो से लेकर क्विज प्रतियोगिता तक का आयोजन किया जा रहे हैं। यही नहीं, टीम की तरफ से #YeRangNahiChhupta #Rangotsav2021 #UPNahiDekhaTohIndiaNahiDekha जैसे हैशटैग चलाकर मथुरा की होली को खास बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
रंगोत्सव में ऐसे हो रहा आयोजन
रंगोत्सव को मजा देने के लिए सरकार की तरफ से खास योजना बनाई है। यूपी के मथुरा में रंग का उत्सव शुरू हो गया है। यहां पर होली से पहले ही रंग का उत्सव शुरू हो जाता है। यहां पर एक सप्ताह पहले से पूरे ब्रज में रंगों का खुमार छाने लगता है और हर दिन अलग-अलग अंदाज में होली मनाई जाती है। यहां पर किसी फूलों की होली तो किसी दिन लड्डूओं की होली खेली जाती है। यही नहीं, लट्ठमार होली भी किसी दिन खेली जाती है। यहां पर रंग और गुलालों का उत्सव महीनों चलता रहता है। अगर आप यहां पर आना चाहते हैं तो फिर आइए ब्रज की होली आपका इंतजार कर रही है।
यूपी में शहरों के विकास की खातिर योगी सरकार लॉन्च करेगी ये खास योजना
22 मार्च से शुरू हो रहा है रंगोत्सव
22 मार्च 2021- इस दिन बरसाना में लड्डू की होली खेली जाती है। यह ब्रज का बहुत ही खास उत्सव होता है। इस दिन राधा रानी के गांव में फाग के आमंत्रण के लिए बुलाया जाता है। इसके अलावा यहां पर लड्डू से होली खेली जाती है।
23 मार्च 2021- यह दिन बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि दिन बरसाना में रंगीली गली में लट्ठमार होली खेली जाती है। 23 मार्च को बरसाना में ही नंदगांव के हुरयारों संग लट्ठमार होली होगी।
24 मार्च 2021- लट्ठमार होली का पड़ाव इस दिन नंदगांव में पहुंचता है। इस दिन नंदगांव में लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा। 24 मार्च को ही लट्ठमार होली रावल गांव में खेली जाती है।
25 मार्च 2021- इस बहुत ही खास होली खेली जाएगी और फूलों की होली का आयोजन मथुरा के कृष्णजन्म स्थान पर किया जाएग। कुंज होली का आयोजन द्वारिकाधीश मंदिर में किया जाएगा। इसके अलावा वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भी होली का आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
26 मार्च 2021- होली का उत्सव छड़ीमार होली पर पहुंचेगा। इस दिन होली का आयोजन गोकुल में किया जाएगा।
27 मार्च 2021- इस दिन होली का आयोजन मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में बगीचा होली आयोजन किया जाएगा। इसी दिन अबीर और गुलाल का रंग चढ़ेगा और यहां वृंदावन में रहने वाली विधवाएं रंगों वाली होली खेलेंगी।
28 मार्च 2021- होली के खास मौके पर जलली होती के साथ में पंडा का निकलना है। इस दिन गांव फालैन, मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में होली डोला (मंदिर से नगर में भ्रमण अपरान्ह करते हैं।)
29 मार्च 2021- होली के इस खास मौके पर मथुरा में सम्पूर्ण जगह पर अबीर और गुलाल की रौनक रहती है।
30 मार्च 2021- इस दिन बल्देव में दाऊजी का हुरंगा, मुखराई गांव में चरकुला नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नंदगांव में जाब का हुरंगा का आयोजन किया जाएगा।
31 मार्च को बठैन, गिडोह गांव में हुरंगा का आयोजन किया जाएगा।
04 अप्रैल 2021- महावन में छडीमार हुरंगा का आयोजन नंदभवन गांव में किया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: कोरोना की वजह से बदल गया परीक्षा का मॉडल, कम हुए चैप्टर
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...