सीएम योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा-अब सुशासन ही प्रदेश की पहचान
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज अपने साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया के माध्यम से जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की पहचान होने लगी है।
उन्होंने कहा कि इन साढ़े साल साल में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकार की तरफ से नौकरी दी गई है। इसके अलावा सरकार के किए गए सुधार व विकास कार्यों का ही यह असर है कि आज प्रदेश निवेश के लिए पहले स्थान पर हैं। उन्होंने कहा कि अब यहां पर उद्योगपति अपने उद्योग लगा रहे और लगातार निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में उत्तर प्रदेश में उद्योगपति आने से डरते थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही ये बातें:
- केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में से 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।
- एक करोड़ 56 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने गैस कनेक्शन दिए है।
- तीन करोड़ श्रमिकों को दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दी गई है।
- प्रदेश के छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है।
- प्रदेश के 40 लाख गरीबों को राशन कार्ड देकर उन्हें राशन व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
- किसानों के लिए कई सिंचाई योजनाओं को भी सरकार की तरफ से आगे बढ़ाया गया है।
- प्रदेश में बंद चीनी मिलों का संचालन फिर से शुरू किया गया।
- गन्ना किसानों को सही समय पर भुगतान किया जा रहा है।
- प्रदेश सरकार की तरफ से अब तक एक लाख 43 हजार किसानों को गन्ने का भुगतान किया गया है।
यूपी में भाजपा का साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा, आज सीएम पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
- प्रदेश में पहला इंवेस्टर्स समिट का आयोजन भी किया गया है, जिससे लोगों की सोच प्रदेश के बारे में बदली।
- आस्था को बढ़ावा देते हुए सरकार की तरफ से अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसके अलावा काशी, मथुरा का भी महत्व बढ़ाया गया है।
- लोगों को रोजगार देने और स्थानीय स्तर पर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की योजना पर काम भी किया जा रहा है।
- उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है। प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
- उत्तर प्रदेश में पहले ट्रांसफर व पोस्टिंग में खूब लेन-देन होता था, लेकिन बिल्कुल ऐसा ही नहीं होता है।
- पिछले साढ़े चार साल में साफ-सुथरे ढंग से साढ़े चार लाख युवाओं को सरकार ने नौकरियां दी है।
- 'ईज आफ डूइंग बिजनेस' में प्रदेश 14वें से अब दूसरे स्थान पर आया है। प्रदेश में निवेश का माहौल भी बढ़ा है।
- उत्तर प्रदेश अब एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित हो रहा है।
- पहले ताश के पत्तों की तरह नौकरशाही फेंट दी जाती थी, लेकिन अब हमारे राज्य में प्रशासन में स्थिरता है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...