बिहार में भी हिंसक प्रदर्शन, RJD नेता ही कर रहे तोड़फोड़
नागरिकता संशोधन कानून को पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली से लेकर यूपी, गुजरात, कर्नाटक, असम के बाद अब बिहार में भी प्रदर्शन बढ़ गया है। बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने आज प्रदर्शन किया। आरजेडी के कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरे।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। डाकबंगला चौराहे पर तेजस्वी के साथ पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता थे और वे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ नारे लगा रहे थे। तेजस्वी के ट्विटर हैंडल पर भी सीएए के विरोध में ट्वीट भी किया। इसमें लिखा- 'मैं हिंदू हूं। मैं भारतीय हूं और मैं सीएए के खिलाफ हूं।'
भागलपुर में भी तोड़फोड़
भागलपुर में आज आरजेडी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और डेढ़ घंटे प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन के दौरान कई जगह तोड़-फोड़ भी हुए। आरजेडी के कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद कराईं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि बंद शांतिपूर्ण होगा, लेकिन इसके बावजूद बंद समर्थकों ने तोड़फोड़ की।
ये भी पढ़ें: नागरिक संशोधन कानून: लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान बवाल, आगजनी
दरभंगा में भी प्रदर्शन
दरभंगा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने भीषण ठंड के बाद भी कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। सड़कों पर टायर जलाए और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। इन लोगों ने अपने हाथों में पोस्टर था, 'नीतीश कुमार, तौबा, तौबा, तौबा...।' ये कार्यकर्ता 'हिटलरशाही नहीं चलेगी' के नारे भी लगा रहे हैं।
जहानाबाद व आरा में आगजनी
जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर आगजनी की। पटना से गया जाने वाली ट्रेन को कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 पर कई गाड़ियों को पंचर कर दिया गया। इससे यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा और एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। यहां भी कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में घूम-घूम कर दुकानें बंद कराईं। आरा-मोहनिया एनएच-30 पर जगदीशपुर के इसाढ़ी मोड़ के पास प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और इस राजमार्ग को जाम कर दिया।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...