उत्तर प्रदेश में खाद की कमी को केंद्र सरकार करेगी पूरा, जल्द होगी आपूर्ति: सूर्य प्रताप शाही

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से खाद की आपूर्ति को लेकर लगातार अधिकारियों के साथ में बैठक की जा रही है। यही नहीं, सरकार की तरफ से केंद्रीय स्तर पर मंत्रियों से भी वार्ता करके आपूर्ति करने की बात की जा रही है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से दिल्ली में भेंट कर उत्तर प्रदेश के किसानों की मांग एवं आवश्यकता के दृष्टिगत 6 लाख मी0टन फॉस्फेटिक उर्वरक की आपूर्ति कराने का अनुरोध किया। कृषि मंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय उर्वरक मंत्री ने प्रदेश के किसानों की मांग, आवश्यकता के अनुसार आगामी 15 नवम्बर तक 3.5 लाख मी0टन एवं 30 नवम्बर तक अवशेष फॉस्फेटिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
छात्रों के लिए खास होती है आठवीं तक की पढ़ाई, वही बनाती हैं राष्ट्र की आधारशिला: सीएम
कृषि मंत्री ने केंद्रीय उर्वरक मंत्री को बताया कि प्रदेश में 11.44 लाख मी0टन यूरिया, 2.89 लाख मी0टन डी0ए0पी0, 1.66 लाख मी0टन एन0पी0के0 एवं 0.60 लाख मी0टन पोटाश की उपलब्धता है। इस प्रकार कुल 4.55 लाख मी0टन फॉस्फेटिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। यह भी अवगत कराया कि प्रदेश में आपूर्तित 57 रैक में से 21 रैक हरदोई, जालौन, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, ललितपुर, आगरा, वाराणसी, कानपुर, एटा, गोरखपुर, अलीगढ़ एवं मैनपुरी जनपदों को उपलब्ध करा दी गयी हैं, जबकि अवशेष 36 रैक का शिपमेंट किया जा चुका है, जो आगामी 12 नवम्बर तक जनपदों को प्राप्त करा दी जायेंगी। प्रदेश में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में 21 अक्टूबर से 03 नवम्बर, 2021 के मध्य उर्वरक गुण नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 9850 छापे मारे गये, जिसमें 383 को कारण बताओ नोटिस निर्गत किये गये, जबकि 175 विक्रेताओं के लाइसेन्स निलम्बित और 79 के लाइसेन्स निरस्त किये गये। इसके अतिरिक्त 198 विक्रेताओ को चेतावनी निर्गत करते हुए 47 विक्रेताओ की बिक्री प्रतिबन्धित की गई और 08 की दुकानें सील की गई। साथ ही 15 विक्रेताओ के विरूद्ध एफ0आई0आर0 भी दर्ज करायी गयी है।
सीएम योगी ने अयोध्या में 50 परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मंडाविया कोअवगत कराया कि प्रदेश के कृषकों को उनकी आवश्यकतानुसार सुचारू रूप से उर्वरक उपलब्ध कराये जाने हेतु उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर समय से पूर्व उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाना अति आवश्यक है। समय से उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु उर्वरक विनिर्माता एवं प्रदायकर्ता कम्पनियों के साथ निरन्तर समीक्षा बैठके की जा रही हैं। श्री शाही ने कहा कि प्रदेश के किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जायेगी। इसके अलावा कृषि मंत्री ने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं कृषि सचिव, भारत सरकार संजय अग्रवाल से मुलाकात करके राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत बजट बढ़ाये जाने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अवशेष किसानों का डाटा अनुमोदित किये जाने का भी अनुरोध किया।
केन्द्र व प्रदेश की लाभकारी योजनाओं से प्रदेश का किसान आत्मनिर्भर बन रहा: लक्ष्मी नारायण चौधरी
मेरठ मंडल के अधिकारियों से मुलाकात
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मेरठ मंडल के कृषि अधिकारियों के साथ उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मंडल के जनपदों में निर्धारित मूल्य से अधिक पर उर्वरक की बिक्री करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए और किसी भी स्तर पर उर्वरक वितरण में कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि मेरठ मण्डल में 48.89 हजार मी0टन यूरिया, 10.37 हजार मी0टन डी0ए0पी0, 14.49 हजार मी0टन एन0पी0के0 एवं 2.39 हजार मी0टन पोटाश उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उर्वरक की कहीं कोई कमी नहीं है। उर्वरक की किल्लत पैदा करने के उद्देश्य से उर्वरक का अनावश्यक भण्डारण करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। इसके अलावा रबी सीजन के दृष्टिगत मेरठ मण्डल में कुल 19729.98 कुं0 गेहूं बीज का आवंटन किया गया है जिसके सापेक्ष 8020.54 कु0 बीज का वितरण सुनिश्चित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त तिलहन के उत्पादन में वृद्धि हेतु मेरठ मण्डल में गिरिराज वैरायटी की कुल 224 कु0 की 11220 मिनी किट का वितरण किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
