ये महिलाएं हैं फार्मिंग और बिज़नस की उस्ताद, यहां होगी मुलाकात
महिला जैविक किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय महिला जैविक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने किया।
इस मेले में 26 राज्यों के जैविक उत्पादों के निर्माता हिस्सा लेंगे और लेह से कन्याकुमारी और कोहिमा से कच्छ तक की 500 से अधिक महिला उद्यमी एक साथ अपने जैविक उत्पादों को पेश करेंगी। इनमें चावल की 1200 किस्में, बाजरा, अनाज, दाल, मसाले, चिल्ली चॉकलेट, कद्दू के बीज, कुकीज, अचार, जाम, चटनी, जूस, सूखे फल, जैविक आईसक्रीम, तैयार भोजन, तेल, शहद, चाय, कॉफी, खुम्बी, जड़ी-बूटी, प्रसाधन, खुशबूदार उत्पाद, सौर उत्पाद, रसोई के कचरे से बनी खाद, जैविक बीज, जैविक सूती कपड़े, सूती कपड़े, बीजों से बने आभूषण, आसव, गाय के गोबर से बना एयर-प्यूरीफायर एवं अन्य उत्पाद शामिल हैं।
जैविक उत्पादों के अलावा दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिनमें लोक संगीत और लोक नृत्य प्रमुख हैं। दर्शकों को बाउल संगीत का आनंद भी मिलेगा और पूर्वोत्तर, पंजाब और राजस्थान के भी कार्यक्रम भी होंगे।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...