अयोध्या दिव्य दीपोत्सव: इस बार नौ लाख दीपक जलाकर बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
अयोध्या में होने वाले दिव्य-दीपोत्सव 2021 को इस बार खास तरीके मनाने की तैयारी चल रही है। सरकार की तरफ से इस बार नौ लाख 51 हजार दीपक को जलाकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। अयोध्या में इस बार राम की पैड़ी से लेकर अन्य 32 घाटों पर दीप जलाएं जाएंगे। प्रत्येक घाट पर दीपों की संख्या का निर्धारण कर लिया गया है। इस बार नौ लाख दीए जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। इसे लेकर अयोध्या वासी ही नहीं बल्कि देश विदेश आने वाले सैलानी भी उत्साहित है। दीपोत्सव के आयोजनों के अंर्तगत न सिर्फ दीप प्रज्वलित होंगे।
पूर्व की सरकारों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर बिल्कुल नहीं दिया ध्यान: पीएम मोदी
इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी दीपावली (तीन नवंबर) के दिन अयोध्या के राम की पैड़ी घाट पर नौ लाख 51 हजार दीपक जलाकर जहां पूरे विश्व में दिव्य-दीपोत्सव का संदेश देंगे तो वहीं अपने आप में एक रिकॉर्ड भी बनेगा। सरकार की तरफ से निर्धारित किए गए लक्ष्य को सफल बनाने के लिए राम की पैड़ी घाट पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या शहर के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को इसमें सहयोग करने के लिए बुलाया गया है। इनके अलावा 49 संस्थाएं अपने 14,000 वॉलिंटियर्स का भी सहयोग इस अद्भूत काम के लिए लिया जा रहा है। इस समय राम की पैड़ी घाट पर दीपक सजाने का काम कर रही हैं। सरकार का दावा है कि इतनी संख्या में दीपक जलाने का अपने आप में एक विश्व रिकार्ड भी बनेगा। इसके लिए गिनीज बुक के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है। वे मंगलवार को घाट पर उपस्थित होकर दीपों की गणना भी करेंगे।
उत्तर प्रदेश में यूरिया, एनपीके और डीएपी की कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री
पांचवां दीपोत्सव मनाएगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के बाद अयोध्या में दिव्य तरीके से दीपावली का त्यौहार बनाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के घाट पर दीये जलाने की यह परंपरा बहुत ही खास तरीके से शुरू की गई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से 2017 में इसे शुरू किया गया था। यूपी सरकार का इस वर्ष यह पांचवा दीपोत्सव होगा। इस खास मौके को लेकर अयोध्यावासियों से बातचीत करें तो पता चलता है कि इस दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साही हैं। इस समय अयोध्या के लोग अपने परिवार के लोगों के साथ भी दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम की पैड़ी घाट पर इस समय पहुंचे हुए हैं।
आज का उत्तर प्रदेश बेजोड़ है विकास की तरफ रहा बढ़: डा दिनेश शर्मा
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...