अयोध्या का इस तरह होगा विकास, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यहां पर विकास की बयार सरकार लगाने जा रही है। अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के लिए सरकार मेगा वर्क प्लान तैयार कर रही है। अयोध्या के मेगा प्लान में सरयू नदी पर क्रूज (पानी का छोटा जहाज) से लेकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल है। अयोध्या के विकास के लिए मंडल के सूचना उप निदेशक मुरलीधर सिंह ने यहां के खाका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, सबसे पहले अयोध्या में तीर्थ विकास परिषद का गठन किया जायेगा। तीर्थ विकास परिषद ही यहां का विकास करेगा। यहां पर सरयू नदी में एक क्रूज चलाये जाने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि अयोध्या को तिरुपति जैसा शहर बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसा रूप देने में लगभग चार साल का समय लगेगा।
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम फैसला, विवादित ढांचे की जमीन हिन्दू पक्ष को मिलेगी
अयोध्या में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
उप निदेशक मुरलीधर सिंह ने बताया, अयोध्या की हवाई पट्टी को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की कार्ययोजना जारी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां पर अप्रैल 2020 में राम नवमी पर पहली उड़ान भरी जा सकेगी। अयोध्या के रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। इसके विस्तार में लगभग 100 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या से फैजाबाद के बीच 5 किलोमीटर का फ्लाईओवर बनेगा। इसके अलावा सरयू नदी के किनारे विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति बनने जा रही है। यहां पर भगवान राम की 251 मीटर की मूर्ति बनाने की तैयारी चल रही है। अयोध्या में आने वाले सैलानियों को 5 स्टार की सुविधा मिले, इसे लिए यहां पर दिसंबर से 5 पांच सितारा होटल का काम भी शुरू हो जायेगा। इसके अलावा यहां पर दिसंबर में 10 बड़े रिजॉर्ट भी बनाने की तैयारी चल रही है।
100 एकड़ में बनेगी राम प्रतिमा
अयोध्या में सरयू नदी के किनारे लगभग 100 एकड़ में नई अयोध्या बसाने की तैयारी चल रही है। इस इलाके का नए तरीके से कायाकल्प किया जाएगा। यहीं पर 100 एकड़ में 251 मीटर की ऊंचाई की भगवान श्रीराम की मूर्ति बनेगी। यहां पर बनने वाली मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। इस मूर्ति में 20 मीटर ऊंचा चक्र होगा। मूर्ति के नीचे का बेस 50 मीटर का बना होगा। भगवान श्रीराम के हाथों में धनुष, तीर और तरकश होगा। इसके अलावा अयोध्या में 10 श्रीराम द्वार भी बनाए जाएंगे।
50 मीटर में बनेगा म्यूजियम
अयोध्या में खास तरीके का म्यूजियम बनेगा। यहां पर मूर्ति के नीचे 50 मीटर ऊंचे बेस/पेडेस्टल पर भव्य और आधुनिक म्यूजियम बनाया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन यात्रा से जुड़ी हुई चीजों को रखा जाएगा। इस म्यूजियम में अयोध्या का इतिहास और इक्ष्वाकु वंश के राजा मनु से लेकर भगवान श्रीराम की जन्म भूमि तक का इतिहास दर्शाया जाएगा। आधुनिक तकनीक के माध्यम से तैयार किए जाने वाले इस म्यूजियम में भगवान विष्णु के सभी अवतारों को भी दर्शाया जाएगा।
राम लला की खबर पढ़ने के लिए उतारीं चप्पल, वायरल हो रही तस्वीर
ढाई वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा मंदिर!
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद अब यहां पर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भगवान राम के मंदिर को बनने के लिए लाए गए पत्थरों में 65 प्रतिशत पत्थरों को तराशने का काम पूरा हो चुका है। यहां पर बनने वाले मंदिर में अगर 2,000 कारीगर एक दिन में 8 घंटे तक काम करते हैं, तो ढाई साल में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उप सूचना निदेशक बताते हैं, अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के आसपास के 5 किलोमीटर के मंदिरों की देखभाल की जिम्मेदारी भी प्रस्तावित ट्रस्ट ही देखेगा। यहां पर बनने वाला मंदिर करीब 77 एकड़ के आसपास होगा। इस परिसर में कई धार्मिक संस्थान बनेंगे। इसमें राम मंदिर के पास में गोशाला, धर्मशाला ओर वैदिक संस्थान के साथ कई धार्मिक परिसर भी शामिल होंगे।
राम मंदिर परिसर में यह रहेगा खास
राम कुटिया (कॉटेज)
सात्विक भोजनालय
विश्राम गृह
बड़े होटल
राम लीला मैदान
पार्किंग
गौशाला
बंदरों के उपचार के लिए अस्पताल
वैदिक पुस्तकालय
सर्विस रोड
पेडेस्टल प्लाजा
गुरूकुल
सरयू घाट
ऑडिटोरियम
वनवास (बगीचा)
इस सेक्शन की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...