कई राज्यों के बदले गर्वनर, यूपी में महाराष्ट्रियन के बाद अब गुजराती गर्वनर
देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदल दिए गए हैं। इस बात की सूचना राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई है। लंबे समय से राज्यपाल रहे राम नाईक की जगह आनंदीबेन पटेन को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अन्य जगहों के राज्यपाल भी बदले हैं। आनंदीबेन इससे पहले मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। वह गुजरात की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में राम नाईक लंबे समय से सक्रिय थे। वह मूलत: महाराष्ट्र से संबंध रखते थे।
यह खबर भी पढ़ें- एक महीने के कार्यकाल में ही ओम बिड़ला ने रच दिए यह इतिहास
कई राज्यों में हुए बदलाव
दूसरे राज्यों की बात करें तो बिहार के राज्यपाल रहे लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। अभी यहां आनंदीबेन राज्यपाल थीं। वहीं फागु चौहान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरएन रवि को नागालैंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में जगदीप धनखर अब नए राज्यपाल होंगे। त्रिपुरा में रमेश बैस को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नए राज्यपाल की नियुक्ति उनके पद्भार ग्रहण करने के साथ ही शुरू हो जाएगी।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...