Indian Army : जानिए भारतीय सेना में कितनी रेजिमेंट हैं?
2. महार रेजिमेंट (Mahar Regiment)
महार रेजिमेंट की स्थापना भी बिहार रेजीमेंट के साथ ही सन 1941 में हुई थी। अब तक महार रेजिमेंट को एक परमवीर चक्र, 4 महावीर चक्र समेत तमाम पुरस्कार मिल चुके हैं। इस रेजिमेंट में भर्ती देश के सभी हिस्सों से की जाती है।
3. नागा रेजिमेंट (Naga Regiment)
नागा रेजिमेंट देश की सबसे नई रेजिमेंट है। इसकी स्थापना सन 1970 में हुई थी। नागा रेजिमेंट ने अपनी स्थापना के तुरंत बाद ही बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में हिस्सा लिया था। नागा रेजिमेंट के सैनिकों ने कारगिल युद्ध के समय द्रास सेक्टर में भी कमान संभाली थी। नागा रेजिमेंट के खाते में भी तमाम मेडल हैं।
4. मद्रास रेजिमेंट (Madras Regiment)
मद्रास रेजिमेंट को भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट में से एक कहा जाता है। सन 1750 में अंग्रेजों ने इस रेजिमेंट की स्थापना की थी। इस रेजिमेंट के नाम भी तमाम मेडल और उपलब्धियां हैं।
5. राजपूत रेजिमेंट (Rajput Regiment)
राजपूत रेजिमेंट का नाम भी सबसे पुरानी रेजिमेंट में शुमार है। सन 1778 में अंग्रेजों ने राजपूत रेजिमेंट का गठन किया था। इस रेजिमेंट के नाम भी तमाम सैन्य पुरस्कार हैं। इस रेजिमेंट की सबसे खास बात यह है कि इसने दोनों विश्वयुद्धों में अंग्रेजों के लिए युद्ध लड़ा था। भारत-पाक बंटवारे के तुरंत बाद पाकिस्तान से भी इसी रेजिमेंट ने लोहा लिया था। भारत-चीन युद्ध में भी इस रेजीमेंट ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। राजपूत रेजिमेंट ने ही सन 1965 में पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिए थे। सन 1971 की लड़ाई में तो पाकिस्तानी इस रेजिमेंट के सामने आने से कतराते थे। कारगिल युद्ध के समय राजपूत रेजिमेंट ने 'तोलोइंग' जैसे सबसे महत्वपूर्ण प्वाइंट पर कब्ज़ा किया था।
6. जाट रेजिमेंट (Jat Regiment)
भारतीय सेना की इस रेजिमेंट को अंग्रेजों ने सन 1795 में गठित किया था। जाट रेजिमेंट को अपनी बहादुरी और शौर्य के लिए कई युद्ध सम्मानों से भी नवाज़ा जा चुका है। जाट रेजिमेंट को दो विक्टोरिया क्रॉस, दो अशोक चक्र, आठ महावीर चक्र, आठ कीर्ति चक्र, 32 शौर्य चक्र, 39 वीर चक्र और 170 सेना पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...