देश के 15 राज्यों में मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर भारत से लेकर देश के तटीय इलाके भी शामिल हैं। हाल ही में गुजरात के वडोदरा शहर में भारी बारिश हुई है। इस बार वहां रिकॉर्ड 499 एमएम बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात अभी भी बने हुए हैं। इसके अलावा पिछले कुछ समय से मुंबई में हो रही भारी बारिश में आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मुंबई में तो कई जगहों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा अब दिल्ली-एनसीआर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी दिल्ली, के अलावा मोदी नगर, गाजियाबाद, चपरौला, फरीदाबाद, पलवल, सोहाना, बिजनौर, रुड़की, जहांगीराबाद, गुलोठी, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। बीते सप्ताह भी मुंबई में भारी बारिश हुई थी, जिसकी वजह से वहां पर सड़क मार्ग समेत कुछ जगहों पर रेल मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया था। इतना ही अधिक बारिश होने की वजह से महालक्ष्मी एक्प्रेस में 700 से अधिक यात्री भी फंस गए थे। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कोकंण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में भारी मात्रा में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं समेत अन्य शहर पहले ही बारिश की वजह से जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। राजस्थान के अलावा पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।
मुछवारों को समुद्र में न जाने की हिदायत
सिर्फ मैदानी इलाके ही नहीं बल्कि तटीय और पहाड़ी इलाकों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली जैसी जगहें शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अरब सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसका प्रभाव उत्तर, केंद्रीय और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में ज्यादा रहेगा। कुछ ऐसा ही मौसम उत्तर और केंद्रीय बंगाल की खाड़ी समेत आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में हो सकता है। ओडिशा और अंडमान, निकोबार तट पर तेज हवाएं जारी रहने की संभावना जताई गई है। इस वजह से मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में मछली न पकड़ने की हिदायत दी है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...