नासा ने खोजा ये नया ग्रह, पृथ्वी से तीन गुना है बड़ा

नासा ने एक बार फिर कारनामा किया है, उसने सौर मंडल के बाहर एक नया ग्रह खोज लिया है जो पृथ्वी से 3 गुना बड़ा है। नासा ने इस नए ग्रह को HD 21749b नाम दिया गया है। इसकी खोज नासा के नए ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने की है।
प्लैनेट की खोज करने वाला नासा का यह नया टेलीस्कोप है। यह ग्रह पृथ्वी से 53 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। पृथ्वी के इतने नजदीक होने के बावज़ूद यह ग्रह काफी ठंडा है और इसका तापमान 300 डिग्री फरेनहाइट है। नासा ने ये भी बताया कि एचडी 21749बी एक छोटे तारे की परिक्रमा कर रहा है और इसे एक चक्कर पूरा करने में 36 दिन लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें: गगनयान मिशन: क्या है इसरो की तैयारी, जानिए सबकुछ
वैज्ञानिक लंबे समय से किसी और ग्रह पर जीवन जीने की संभावनाएं तलाश कर रहे हैंए ऐसे में ये खोज उनके लिए बड़ी सफलता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, घने वायुमंडल के चलते इस ग्रह पर जीवन की संभावना हो सकती है लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। इस नए ग्रह की खोज करने वाली टीम की मुखिया और MIT के कावली इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रॉफिजिक्स एंड स्पेस रिसर्च की डायना ड्रैगॉमिर ने बताया, 'ये ग्रह सूर्य जैसे चमकदार तारे का चक्कर कर रहा है और इसके बावजूद अब तक का सबसे ठंडा छोटा ग्रह है, जिसके बारे में जल्द ही हम और जानकारियां भी पा सकेंगे।
ये ग्रह भले छोटा हो लेकिन पृथ्वी से तीन गुना बड़ा है। अपने साइज़ के चलते यह सब-नेप्च्यून कैटेगरी में आता है जिसका मतलब है कि यह TESS द्वारा खोजा गया लगभग पृथ्वी के साइज़ वाला पहला ग्रह होगा।
यह भी पढ़ें: सात दिन अंतरिक्ष में गुजारेंगे तीन लोग, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
