पुण्यतिथि विशेष: महात्मा गांधी के बारे में ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

आज 30 जनवरी (बुधवार) को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 और मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। महात्मा गांधी के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन फिर भी कुछ बातें बच ही जाती हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ बातों को बताने जा रहे हैं जो आपको शायद ही पता होंगी।
महात्मा गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका प्रवास के दौरान 1899 के एंग्लो बोएर युद्ध में स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर मदद की थी। वहीं, उन्होंने युद्ध की विभिषिका देखी थी और अहिंसा के रास्ते पर चल पड़े थे।
गांधी जी का सिविल राइट्स आंदोलन कुल चार महाद्वीपों और 12 देशों तक पहुंचा।
विश्व में महात्मा गांधी के आदर को इस बात से समझा जा सकता है कि जिस देश से भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया। ब्रिटेन ने उनके निधन के 21 साल बाद उनके नाम से डाक टिकट जारी किया।

यह भी पढ़ें:- कभी अटल बिहारी वाजपेयी ने छुए थे पैर, अब मिला पद्मश्री सम्मान
भारत में छोटी सड़कों को छोड़ दें तो कुल 53 बड़ी सड़कें महात्मा गांधी के नाम पर हैं, जबकि विदेश में कुल 48 सड़कों के नाम उनके नाम पर हैं।
गांधी ने साउथ अफ्रीका के डर्बन, प्रिटोरिया और जोहांसबर्ग में कुल तीन फुटबॉल क्लब स्थापित करने में मदद की थी।
महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद उनकी शव यात्रा आठ किलोमीटर लंबी थी।
13 साल की उम्र में गांधी जी की शादी उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गांधी के साथ हुई। शादी से संबंधित प्रथाओं को पूरा करने में एक साल लग गया और इसी कारण से वह एक साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे।
शांति का नोबेल पुरस्कार गांधी जी को अब तक नहीं मिला है। जबकि उन्हें कुल पांच बार नॉमिनेट किया गया है।
ऐसी ही अन्य प्रेरणादायक खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
