मोबाइल फोन के इस्तेमाल में पुरुषों से बराबरी की राह पर बढ़ीं महिलाएं

हमारे समाज में आज भी लड़के और लड़कियों के बीच में अंतर किया जाता है। लड़कियों पर कई तरह के अनावश्यक प्रतिबंध लगाए जाते हैं, वहीं लड़कों को उन्हीं कामों की खुली छूट होती है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल में भी कुछ लोग घर की लड़कियों को मोबाइल देने की खिलाफ होते हैं। हालांकि तेजी से बदलते दौर में इस धारणा में बदलाव आ रहा है। एक नए सर्वे के अनुसार देश में महिलाओं के मोबाइल फोन के इस्तेमाल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुरुषों और महिलाओं के बीच इस अंतर में कमी देखने को मिली है। ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन (जीएसएमए) की 'मोबाइल जेंडर गैप रिपोर्ट 2019' से यह जानकारी मिली है। देश में अब 59 प्रतिशत महिलाओं के पास मोबाइल है।
यह खबर भी पढ़ें- पढ़िए, क्यों भारत के लिए इतनी अहमियत रखते हैं खाड़ी देश
देश में 59 प्रतिशत महिलाएं करती हैं मोबाइल का इस्तेमाल
ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन (जीएसएमए) के इस सर्वे को 18 देशों के लोगों पर किया गया है। इसमें भारत भी शामिल है। इस दिलचस्प सर्वे के अनुसार देश में 80 प्रतिशत पुरुषों और 59 प्रतिशत महिलाएं मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुनियाभर में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 80 है। वहीं भारत में मोबाइल फोन पर इंटरनेट का प्रयोग करने वाले भी बढ़ें हैं। देश में 36 प्रतिशत पुरुष व 16 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का प्रयोग करती हैं। हालांकि पूरी दुनिया में 48 प्रतिशत महिलाएं मोबाइल पर इंटरनेट का प्रयोग करती हैं। इस सर्वे के अनुसार भारत के 59 प्रतिशत पुरुष व 42 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट को लेकर जागरूक हैं।

यह खबर भी पढ़ें- पाकिस्तान की यह लड़की कर रही भारत का सपोर्ट, दे रही भावुक संदेश
चीन में सबसे कम है अंतर
इस रिपोर्ट की बात करें तो मोबाइल फोन के इस्तेमाल में सबसे कम अंतर चीन में है। चीन में 96 प्रतिशत पुरुष और महिलाएं मोबाइल फोन रखते हैं। वहीं इंटरनेट इस्तेमाल की बात करें तो चीन में 82 प्रतिशत पुरुष व 81 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। यहां आंकड़ा विश्व में सबसे ज्यादा है। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो वहां यह लैंगिक अनुपात भारत से कहीं ज्यादा है। पाकिस्तान में पुरुषों और महिलाओं के बीच मोबाइल इस्तेमाल करने का अंतर 37 प्रतिशत से भी ज्यादा है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
