सरकार ने दिया तोहफा, आज से सस्ती हो जाएंगी ये चीजें

नए साल की शुरुआत में सरकार ने आम आदमी को कई तोहफे दिए हैं। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर को सस्ता कर दिया और पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी कम हुई हैं। सरकार ने हाल ही में 23 चीजों पर जीएसटी दर घटाई थी, जिन पर नई दर आज से लागू हो रही है।
हाल ही में हुई बैठक में जीएसटी परिषद ने इन वस्तुओं एवं सेवाओं पर 28 प्रतिशत की दर को कम कर दिया था। कुछ वस्तुओं पर इसे घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है जबकि कुछ सेवाओं पर 18 प्रतिशत की दर को कम कर 12 प्रतिशत किया गया है। जिसके बाद आज से करीब 23 वस्तुओं के दाम कम हो गए हैं।

मोदी सरकार ने साल 2018 के खत्म होने से पहले ही गैस सिलेंडर के दामों को कम कर दिया था। गैस सिलेंडर की नई दरें आज से लागू की जा चूकी है। देश में नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर के दाम 120 रुपए कम होने के बाद 689 रुपए हो गए है। इससे पहले यह दाम 809.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर 5.91 रुपए की कटौती के बाद दाम 494.99 रुपए हो गर्इ है। इससे पहले यह दाम 500.90 रुपए था। इसके अलावा सिनेमा टिकट, टेलीविजन और स्क्रीन मॉनिटर, पावर बैंक, फ्रोजन सब्जियां, छड़ी, मार्बल के टुकड़े, नेचुरल कॉर्क, फ्लाई ऐश की ईंट आदि के दाम भी कम हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार का नया फॉर्म्युला
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
