आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दिखा 'फेथाई' तूफान का असर, ट्रेनें और विमान रद्द

चक्रवाती तूफान फेथाई आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत तीन राज्यों के लिए संकट बना हुआ है। मौसम विज्ञान ने रविवार को ये जानकारी दी है कि ओडिशा के कई हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना है। दोनों राज्यों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के गंभीर तूफान में बदलने की आशंका है और यह उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ जाएगा। जल्द ही ओंगोल एवं काकीनाड़ा के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकरायेगा। ओडिशा सरकार ने जिलाधीशों को पहले ही इस बरसात से धान के खेतों को बचाने के लिए चेतावनी जारी की है। मछुआरों का समुद्र में न जाने का निर्देश दिया गया है। बंगाल की खाड़ी में रविवार को उठा चक्रवातीय तूफान आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। जल्द ही इसके काकीनाडा और विशाखापतनम तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें: 1984 सिख दंगा: सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
ट्रेनें हुईं रद्द
चक्रवाती तूफान 'फेथाई' के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। आंध्र प्रदेश में 22 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जबकि एक ट्रेन को रि-शेड्यूल किया गया है। एक ट्रेन को बारिश के आशंका के चलते आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। कई फ्लाइट्स के टाइम में भी बदलाव किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: यहां बन रहा है देश का पहला अंडरवॉटर म्यूजियम, नौसेना डुबो देगी जहाज
राहत कार्य की तैयारियों में जुटा प्रशासन
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला कलेक्टरों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस आपात स्थिति की तरह निपटने और नुकसान को रोकने के लिए जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। नायडू ने अधिकारियों से बचाव और राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टरों को तैनात रखने का भी निर्देश दिया है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी तूफान से प्रभावित होने वाले जिलों में पहले से ही तैनात कर दिया गया है।

कहां से पड़ा 'फैथाई' नाम
फैथाई नाम थाईलैंड की देन है। भारी तबाही मचाने वाले तूफान ‘तितली’ का नाम पाकिस्तान से आया था। 'तितली' के बाद आने वाले तूफान का नाम 'लोबान' रखा गया था, जो ओमान के मौसम वैज्ञानिकों ने दिया था। लोबान के आसपास आए चक्रवाती तूफान का नाम 'दाए' म्यांमार के मौसम वैज्ञानिकों ने रखा।
यह भी पढ़ें: देश में आ रही है सबसे भारी श्रीमद्भगवद्गीता, वजन जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
