आनंद महिन्द्रा ने शेयर की फोटो, कैप्शन लिखकर जीत सकते हैं यह इनाम

महिन्द्रा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिन्द्रा हमेशा से ही नया आइडिया लाने वाले लोगों की कद्र करते हैं। ये बात वो कई बार कह भी चुके हैं। साथ ही एक बार उन्होंने एक मोची को अपनी दुकान पर लगाए गए इनोवेटिव पोस्टर के लिए सम्मानित किया था। इस बार आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर एक फोटो डालते हुए उसका कैप्शन लिखने की चुनौती दी है। उन्होंने सबसे अच्छा कैप्शन लिखने वाले ट्विटर यूजर को इनाम देने की भी घोषणा की है। हालांकि ये ईनाम कोई कीमती सामान या धनराशि नहीं है ये उनकी कंपनी की ओर से बनाई जाने वाली कारों की आकृति वाले खिलौने हैं।
आनंद ये ट्वीट दोपहर करीब 12:30 बजे किया था। जिसके बाद से ट्विटर पर यूजर्स लगातार उसके लिए आकर्षक कैप्शन दे रहे हैं। ऐसे ट्वीट्स को आनंद महिन्द्रा खुद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रीट्वीट कर रहे हैं। इस फोटो में नए व्यक्ति साइकिल चलाता हुआ दिख रहा है। जिसने अपने सिर के ऊपर सामान ढोने वाले ट्रॉली को रखा हुआ है। इसके साथ ही आनंद महिन्द्रा ने ईनाम में दिए जाने वाले खिलौने की फोटो भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @anandmahindra से शेयर की है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
