अबू धाबी में हिंदी अब अदालतों की आधिकारिक भाषा, सुषमा स्वराज ने कहा शुक्रिया
अबूधाबी ने अपनी अदालतों में अरबी और अंग्रेजी के बाद अब हिंदी को अपने देश की अदालतों की अधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार कर लिया है।
अबू धाबी के इस फैसले की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हम अबू धाबी का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हिंदी को न्यायिक व्यवस्था की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया है। अबू धाबी के इस फैसले से न्याय व्यवस्था और भी सरल और हमारे लोगों के लिए बेहतर होगी।
अबूधाबी के इस फैसले से न्याय व्यवस्था सरल होगी और भारतीय प्रवासियों के लिए आसानी भी होगी। यूएई में भारतीय प्रवासी सबसे बड़ी संख्या में रहते हैं, यहां तकरीबन 30 लाख भारतीय रहते हैं जोकि मुख्य रूप से दुबई में रहते हैं। अबू धाबी के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद यहां काम करने वाली लाखों भारतीयों को काफी फायदा पहुंचेगा। अब यहां काम करने वाले लोग अपनी शिकायतें हिंदी में लिखवा सकेंगे। भारतीय प्रवासी यहां बोनस, मुआवजा, नोटिस पीरियड, वार्षिक छुट्टी, आने जाने के टिकट, पासपोर्ट आदि की सेवा के लिए कोर्ट का से अपील भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बच्चों को परोसी 3अरबवीं थाली, कहीं ये बातें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...