संसद में पहली बार जीतकर पहुंचे 267 सांसद, नहीं दिखेंगे ये दिग्गज नेता
17वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र 17 जून से ही शुरू हो गया है। आज से शुरू हुए सदन में इस बार नजारा बहुत ही बदला हुआ नजर आ रहा है। संसद के इतिहास में इस बार जहां सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंचीं है, तो इस बार जनता ने सबसे ज्यादा युवा चेहरों को सदन तक पहुंचाया है। आज से शुरू हुए सदन में इस बार सबसे खास बात यह रहेगी कि इस बार 267 सांसद पहली बार चुनकर संसद पहुंचें हैं। वहीं, इस अगर दिग्गज नेताओं की बात की जाए तो इस बार सदन में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, मल्लिकार्जुन खड़गे, दीपेंद्र हुड्डा, मनोज सिन्हा, डिपंल यादव, एचडी देवगौड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा, हुकुमदेव नारायण यादव, उमा भारती और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे बड़े नेता नहीं दिखेंगे। सबसे खास बात यह रहेगी कि इस बार केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह पहली सांसद बने हैं।
यह भी पढ़ें: डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रोटेम स्पीकर की ली शपथ, नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ
महिलाओं का रहा सबसे अधिक दबदबा
17वीं लोकसभा में इस बार 542 सांसद में से कुल 78 महिलाएं सांसद बनीं हैं। वैसे, आजादी के बाद से यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। 16वीं लोकसभा में जीतकर संसद में 62 महिलाएं पहुंचीं थी। 2014 में महिला सांसदों की संख्या में 62 थी। इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 719 महिलाएं चुनाव मैदान थी। इसमें से जितने में 78 महिलाएं सफल रही।
इस बार युवा रहेगी संसद
17वीं लोकसभा में 16वीं लोकसभा के मुकाबले ज्यादा युवा सांसद जनता के बीच से चुनकर आए हैं। 16वीं लोकसभा यानि 2014 में सांसदों की औसत उम्र 55 साल से अधिक थी जबकि इस बार सांसदों की औसत उम्र 54 साल से कम है। पिछली बार सदन में हिसार से दुष्यंत चौटाला सबसे युवा चेहरे थे, इस बार ओडिशा की चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा सांसद हैं। वह 25 साल 11 महीने की उम्र में सांसद बन गई हैं, वह इंजीनियरिंग करने के बाद प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक उन्हें बीजद से टिकट मिला और 17वीं लोकसभा में बीजेपी के प्रत्याशी को हराकर पहुंचीं।
एक परिवार के सदस्य सांसद
इस बार संसद में कई सांसद ऐसे हैं जो एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसमें सबसे पहला नाम मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का आता है। पिता और पुत्र क्रमश: मैनपुरी और आजमगढ़ से जीतकर संसद पहुंचें। इसके अलावा पंजाब से सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर जो कि पति-पत्नी हैं, दोनों सांसद बने है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी (मां-बेटा), मेनका गांधी और वरुण गांधी (मां-बेटा), हेमा मालिनी और सनी देओल (मां-बेटा) सांसद बनकर इस बार संसद पहुंचें हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...