दुनिया के 20 हाईटेक शहरों में भारत के 17 शहर हो सकते हैं शामिल
दुनिया के 20 सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में भारत के 17 शहर शामिल हो सकते हैं। एक ग्लोबल इकॉनमिक रिसर्च रिपोर्च के मुताबिक जीडीपी के हिसाब से इस लिस्ट में 17 शहर भारत के हैं।
ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स नाम के एक रिसर्च हाउस ने कहा है कि भविष्य की जीडीपी ग्रोथ की तुलना की जाए तो 2019 से 2035 के बीच 20 सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में 17 भारत से होंगे। इनमें बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नै सबसे आगे होगा। वैसे भी बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नै टेक्नॉलजी हब के लिए जाने जाते हैं और यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं। भारत के बाहर नोम पेन्ह 2019 से 2035 के बीच दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता शहर होगा। अफ्रीका के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में दार अस सलाम टॉप पर है।
यह भी पढ़ें:दुबई में इतनी कम कीमत में मनाएं नए साल का जश्न, ऐसे बुक कराएं पैकेज
इस समय टॉप 10 तेजी से बढ़ते शहरों में सूरत को पहली पोजिशन पर रखा गया है। इसके बाद आगरा और बेंगलुरु हैं। हैदराबाद चौथे नम्बर पर है, जिसके बाद नागपुर, तिरुपुर, राजकोट, तिरुचिरापल्ली, चेन्नै और विजयवाड़ा हैं। सूरत के बढ़ने की वजह डायमंड ट्रेडिंग व प्रोसेसिंग सेंटर के साथ उसका आईटी सेक्टर में हब होना भी है। रिपोर्ट के मुताबिक 2035 तक एशियाई शहरों की जीडीपी 17 फीसदी तक ज्यादा हो जाएगी। इनमें अकेले चीन के शहर नॉर्थ अमेरिका या यूरोप के शहरों की तुलना में ज्यादा जीडीपी वाले होंगे। न्यूयॉर्क तब भी अपने बड़े फाइनेंस और बिजनेस सर्विस सेक्टर के कारण दुनिया की सबसे बड़ी शहरी इकॉनमी होगा। इसके बाद तोक्यो, लॉस एंजिलिस है, जबकि चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से शंघाई और लंदन शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 7 साल का बच्चा एक साल में कमा रहा है 155 करोड़ रुपये, करता है ये काम
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...