सब्सक्राइब करें

देश विदेश

खुशखबरी: ऑटिज्म का अब हो सकेगा इलाज, कानपुर में वैज्ञानिक ने किया दावा

14 December 2018

ऑटिज्म एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो बच्चों के विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस बीमारी में बच्चे समाज में घुलने-मिलने से कतराते हैं। ऑटिज्म पीड़ितों को एक बड़ी खुशखबरी आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के वैज्ञानिक ने दी है। वैज्ञानिक ने इस लाइलाज बीमारी का इलाज खोजने का दावा किया है। कानपुर आईआईटी में चल रहे पांच दिवसीय इंडियन सोसाइटी ऑफ डेवलपमेंट बॉयोलॉजिस्ट 2018 की अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में वैज्ञानिक माइकल पाइपर ने यह दावा किया है। अगर उनकी रिसर्च सही साबित होती है तो इसका लाभ पूरे विश्व के उन लाखों बच्चों को मिल सकता है जो इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

इस रेलवे स्टेशन पर आपको दिखेगी महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल

13 December 2018

महिलाएं अपना परचम हर जगह ही लहरा रही हैं, कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं हैं जहां महिलाएं काम न कर रहीं हों। घर से लेकर रेलवे स्टेशन तक महिलाएं संभाल सकती हैं और संभाल रही हैं। इसका एक उदाहरण आपको रेलवे के मालदा मंडल में देखने को मिलेगा।  मंडल के भागलपुर स्टेशन (बिहार) पर ट्रेनों के संचालन के लिए स्टेशन मास्टर पैनल में चार महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। ये सभी महिलाएं ट्रेन परिचालन का भी काम कर रही हैं। ट्रेन परिचालन के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी पैनल सिस्टम पर सभी को तैनात किया गया है। ये महिलाएं बखूबी अपना काम कर रही हैं, वे पैनल बटन दबाकर सिग्नल से लेकर रेलवे ट्रैक चेंज करने तक सारे काम कर रही हैं। रेलवे स्टेशन पर श्वेता भारती, श्वेता वर्मा, पूजा कुमारी और सोनाली अभी ट्रेन ऑपरेट करने का काम बखूबी निभा रही हैं। ये महिलाएं पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रही हैं। कहीं भी ये पुरुष रेल अधिकारियों से पीछे नहीं हैं। इस रेलवे स्टेशन के ट्रेनों के परिचालन के सभी काम अलग-अलग शिफ्टों में 24 घंटे महिलाएं ही संभालती हैं। ये महिलाएं अब पूरी तरह से ट्रेंड हो चुकी हैं और ट्रेनों का संचालन भी सही तरीके से कर रही हैं। इन सभी महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे ये सभी चुनौतियों का सामना कर सकें। 

किसानों का 4 लाख करोड़ रुपये तक कर्ज माफ कर सकती है केंद्र सरकार

13 December 2018

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार किसानों की कर्जमाफी का फैसला ले सकती है। इसके अलावा फरवरी में पेश होने वाले बजट में भी किसानों के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा हो सकती है।

तत्काल पासपोर्ट बनाना हुआ आसान, सरकार ने किया इन दो नियमों में बदलाव

13 December 2018

तत्काल पासपोर्ट बनवाने में आने वाली समस्याओं को देखते हुए सरकार ने इसकी प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार नंबर देने की अनिवार्यता को खत्म किया जा रहा है। केन्द्र सरकार तत्काल पासपोर्ट के नियमों में बदलाव करने जा रही है। इसके लिए विदेश मंत्रालय ने भी तैयारी कर ली है। कानून मंत्रालय ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है, जिसके चलते लोगों को तत्काल पासपोर्ट बनवाने में आने वाली समस्याओं से जल्द राहत मिल जाएगी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 : किसके सिर सजेगा सीएम का ताज?

11 December 2018

विधानसभा चुनाव के रुझानों में राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत हासिल हो गया है। चुनाव के नतीजों से पार्टी के सभी नेता काफी खुश हैं। यहां के दोनों पार्टी प्रमुख और सीएम पद के दावेदार माने जा रहे अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने इस बीच प्रेस कांफ्रेंस की। राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा, इस बारे में पूछे जाने पर दोनों का एक ही जवाब था - राहुल ही तय करेंगे कि अगला सीएम कौन बनेगा।

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार

11 December 2018

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 के सभी 40 सीटों के परिणाम आ गए हैं। मिजोरम विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

लाखों केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दी है सबसे बड़ी खुशखबरी

11 December 2018

सरकारी कर्मचारियों के लिए केन्द्र सरकार एक बड़ा तोहफा लेकर आई है। सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) स्कीम में बदलाव करने का एलान कर दिया है। इस निर्णय का फायदा एक बड़े वर्ग को मिलने वाला है। आपको बता दें कि केन्द्र सरकार नेशनल पेंशन सिस्टम को और अधिक आकर्षक बनाने के मकसद से यह कदम उठा रही है। इसके तहत केन्द्रीय कर्मचारियों को एनपीएस के तहत दिए जाने वाले योगदान को बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। इतना ही नहीं, रिटायरमेंट के वक्त नेशनल पेंशन सिस्टम से निकाली जाने वाली धनराशि को कर मुक्त भी कर दिया गया है। इसका लाभ करीब 18 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के 200 सीटों में से 199 सीटों के चुनाव परिणाम भारतीय निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिए हैं।

12 December 2018

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के 200 सीटों में से 199 सीटों के चुनाव परिणाम भारतीय निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिए हैं। 199 विधानसभा सीटों में से 99 सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं। वहीं वसुंधरा राजे सरकार का काम राजस्थान की जनता को पंसद नहीं आया और उसे सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा को 73 सीटों पर ला दिया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में बसपा के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगी है क्योंकि 06 सीटों पर उसने जीत दर्ज की है। कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया को ​02 सीटों पर, भारतीय ट्राइबल पार्टी को दो सीटों पर, राष्ट्रीय लोकदल को 01 सीट पर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 03 सीटों पर और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है।कांग्रेस को कुल 39.3 फीसदी, भाजपा को 38.8 फीसदी, आईएनडी को 9.5 फीसदी, बसपा को 04 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी-कांग्रेस दोनों को बहुमत नहीं

12 December 2018

मध्य प्रदेश विधान सभा 2018 के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। 230 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में 15 साल बाद कांग्रेस सरकार बनाने के नजदीक है। कांग्रेस को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में 114 सीटें प्राप्त हुईं हैं। वहीं भाजपा ने 109 सीटों पर जीत दर्ज की है। बसपा ने 02 सीटों पर, सपा ने 01 और निर्दलीय उम्मीदवार 04 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं।मंगलवार देर रात को ही कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सरकार बनाने के संबंध में अपना पत्र सौंप दिया है कि उन्हें सरकार बनाने के लिए आंमत्रित किया जाए। कांग्रेस ने दावा किया है कि निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी उनके पास है।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को 41 फीसदी वोट, कांग्रेस को 40.9 फीसदी, आईएनडी को 5.8 फीसदी, बीएसपी को 05 फीसदी, समाजवादी पार्टी को 1.3 फीसदी और नोटा को 1.4 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, रमन सिंह ने दिया इस्तीफा

12 December 2018

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे आ चुके हैं और कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस के खाते में 68 सीटें आई हैं और वहीं भाजपा सिर्फ 15 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है।इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी को 02 सीटों पर और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार पांच सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं। भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 43 फीसदी, भाजपा को 33 फीसदी, जेसीसीजे को 7.6 फीसदी, आईएनडी को 5.9 फीसदी, बसपा को 3.9 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं।पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को तीन हिंदी भाषी राज्यों में सफलता मिली है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट ने बहुमत से जीत दर्ज करते हुए। अपनी-अपनी सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है।

सोसाइटी से

अन्य खबरें

Wheat Harvesting: बारिश और तेज हवाओं ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान

सब्सक्राइब न्यूज़लेटर